Jabalpur में ISBT के सामने बड़कुल रेस्ट्रोरेन्ट में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल की 6 गाड़ियों से बुझी आग
एमपी के जबलपुर ISBT के सामने एक रेस्ट्रोरेन्ट में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची। तब कही जाकर आग पर काबू पाया गया। हादसे में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा हैं।

Jabalpur Badkul restaurant: बढ़ती गर्मी में जबलपुर में अग्नि दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शहर के इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने बड़कुल रेस्ट्रोरेन्ट जब बंद था, तभी अचानक अग्निकांड हुआ। देखते ही देखते कुछ ही देर में रेस्ट्रोरेन्ट का आगे का हिस्सा धू-धूकर जलने लगा।
Recommended Video
घटना की सूचना मिलते ही एक के बाद एक करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। रेस्ट्रोरेन्ट संचालक और कर्मचारी भी मौके पहुंच गए। जिस हिस्से में आग लगी थी, वहां काउंटर, मिठाई, बेकरी का सामान और फ्रीजर रखे हुए थे।
बड़ी मशक्कत के बाद इस भीषण आग पर काबू पाया गया। ये गनीमत थी कि हादसे वाली जगह से लगा रेस्ट्रोरेन्ट की उस जगह तक आग नहीं पहुंची, जहां कस्टमर को खाना-खाने के लिए सोफे-टेबल लगे हुए है। वहां बांस-लकड़ी का भारी भरकम फर्नीचर भी लगा हुआ हैं।
यदि यहां तक आग पहुंच जाती तो और ज्यादा नुकसान होता। घटना में कोई भी जनहानि की खबर नहीं हैं। वहीं अग्नि दुर्घटना की शुरुआती तौर पर वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही हैं। फायर ब्रिगेड विभाग का कहना है कि जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

तीन दिन पहले शहर के शास्त्री ब्रिज के नजदीक थोक दवा मार्केट की एक दुकान में भीषण आग लग गई थी। वहां पूरा इलाका धुएं के गुबार में ढक गया था। वक्त पर यदि फायर ब्रिगेड आग बुझाने में कामयाब नहीं होता, तो आसपास पूरा मार्केट आग की चपेट में आ जाता।
इधर नगर निगम प्रशासन ने भी गर्मी के सीजन में बढ़ रही अग्नि दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई हैं। फायर ब्रिगेड विभाग ने आम लोगों और व्यापारी वर्ग से अपील की है, कि वह अपनी दुकान में सावधानियां बरते। सबसे पहले आग बुझाने के जरुरी संसाधन रखे और घटना होने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें। यह भी कहा गया है कि बिजली के खुले तार और मीटर वाली जगह को एक बार जरुर चेक कराना चाहिए। टेम्प्रेचर बढ़ने पर शार्ट सर्किट का खतरा ज्यादा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications