ISIS संदिग्ध जबलपुर की किस फैक्ट्री को करना चाहते थे तबाह? NIA को 'वॉयस ऑफ़ हिन्द' से मिला था इनपुट

ISIS Suspects: मध्य प्रदेश के जबलपुर में ISIS से जुड़े माड्यूल में पकड़े गए संदिग्धों के मामले में बड़े खुलासे का दावा किया गया हैं। सेना के लिए बम-गोला बारूद बनाने वाली जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को उड़ाना चाहते थे।

ISIS Suspects made ordinance factory plan to destroy Jabalpur

ISIS Suspects: एमपी के जबलपुर में एनआईए के हत्थे चढ़े ISIS से जुड़े संदिग्धों से हैरान करने वाले बड़े खुलासे का दावा हो रहा हैं। सैयद ममूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका करने का प्लान बनाया था। साथ ही इनकी टीम में कई नाबालिग भी शामिल थे।

जबलपुर की जिस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़े धमाके की तैयारी थी, वह सेना के लिए बम-गोला बारूद बनाने का काम करती है। दूसरे कई देशों की सेनाओं के लिए भी यह फैक्ट्री आयुध सामग्री का उत्पादन करती हैं। कुछ महीने पहले स्वीडन भी घातक बमों की खेप सप्लाई की गई थी।

NIA के सीनियर ऑफिसर के हवाले से सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जबलपुर से आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद कई ऐसे दस्तावेज मिले, जिसमें आयुध फैक्ट्री को उड़ाने की तैयारी का जिक्र था। जांच एजेंसी ने जबलपुर में 26-27 मई को तेरह ठिकानों पर छापा मारा था।

किस विस्फोटक से से थी धमाके की तैयारी?
NIA की जांच में फैक्ट्री का एंगल सामने आने के बाद एमपी एटीएस की मदद से अब यह पता किया जा रहा है कि आरोपियों ने धमाके के लिए किस तकनीक का प्लान बनाया था? इसके अलावा उसमें इस्तेमाल होने वाला कौन विस्फोटक चिन्हित किया और इसकी सप्लाई कौन करने वाला था?

'वॉयस ऑफ़ हिन्द' माड्यूल से मिले थे इनपुट
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि जबलपुर से पकड़े गए आरोपियों के बारे में 'वॉयस ऑफ़ हिन्द' माड्यूल के खुलासे से इनपुट मिला था। इस माड्यूल के सरगना आमिर उमर निसार उर्फ़ कासिम खुरासानी के मोबाइल में तीनों आरोपियों से कनेक्शन मिला था। उसके बाद NIA ने कुछ और सबूत जुटाए फिर कार्रवाई की।

जबलपुर माड्यूल में कई नाबालिग जुड़े
इतना ही नहीं, अब तक हुई जांच में यह बात भी सामने आई है कि ISIS कनेक्टेड गिरफ्तार जबलपुर के तीनों आरोपियों ने कई नाबालिगों को अपनी टीम में रखा था। 14 से 17 साल के किशोरों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने, लाइक शेयर और कमेंट्स करने टारगेट किया जाता था। नेटवर्क में शामिल करने के लिए किशोरों की कट्टर सोच को भांपा जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+