Indigo Flight ने दिल्ली से उड़ान भरी ही थी, पैसेंजर को हुआ सीने में तेज दर्द, जबलपुर पहुंचने से पहले हो गई मौत
Indigo Flight: एमपी के जबलपुर के एक यात्री को इंडिगो फ्लाइट में हार्ट अटैक हुआ और उसकी कुछ देर में मौत हो गई। बताया गया कि यात्री अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से जबलपुर लौट रहा था। विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद उसे सीने में तेज दर्द हुआ था।
जबलपुर में खमरिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक गोरखपुर न्यू क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले राजेन्द्र फैन्क्वलीन थे। उनका पत्नी के साथ फ्लाइट का टिकट था। विमान के पायलट ने घटना की सूचना डुमना एयरपोर्ट को दी। जहां से पुलिस को खबर की गई।
राजेन्द्र फैन्क्वलीन अपनी पत्नी डॉली के साथ सफ़र कर रहे थे। वह किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। उब्नकी पत्नी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर जब राजेन्द्र पहुंचे तो वह ठीक थे। विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद उन्होंने किसी भी तरह की तकलीफ होना भी नहीं बताया। कुछ देर में अचानक सीने में तेज दर्द उठा। एयर होस्टेस भी आई और थोड़ी देर में उनकी सांसे थम गई।

फ्लाइट के डुमना एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद शव उतरवाया गया और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया। हालांकि अन्य परिजनों से पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला कि राजेन्द्र को पहले दो बार और अटैक आ चुका हैं।












Click it and Unblock the Notifications