IND vs PAK: भारत की धमाकेदार जीत, World cup जीत जैसा जबलपुर में जश्न, फैन्स ने लगाए 'भारत माता जय' के नारे
India vs Pakistan: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के साथ हुआ भारत का मैच यादगार बन गया। धमाकेदार जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया हैं। मध्य प्रदेश में भी क्रिकेट लवर्स जीत का आखिरी रन बनते ही खुशी से उछल पड़े। जबलपुर में तो जश्न ऐसा, जैसे इंडिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया हो।
जबलपुर में कई जगहों पर स्क्रीन लगाईं गई थी। केएल राहुल ने जैसे ही जीत का चौका लगाया, आसमान पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ शहर के कई इलाके गूंजने लगे। हाथों में तिरंगा लिए क्रिकेट प्रेमियों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। ढोल-धमाकों के साथ लोग जीत की खुशिया मनाते दिख।

इंडिया टीम में टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पहली पारी के शुरुआती 25 ओवरों में जबलपुर के लोगों की भी सांसे थमी थी। लेकिन स्पिनर केएल यादव और रवीन्द्र जडेजा की जोड़ी ने जब मोर्चा संभाला तो पाकिस्तानी बैट्समैन का बुरा वक्त शुरू हो गया। एक ओवर में के यादव के दो विकेट फिर बुमराह की तिलिस्मी गेंदबाजी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।












Click it and Unblock the Notifications