अवैध होर्डिंग विज्ञापन किया तो अब जाओगे जेल, मप्र हाईकोर्ट ने दिए ये निर्देश

कई बार उनके विज्ञापन के ऊपर कुछ रसूखदार नेता और अन्य लोग अपने प्रचार-प्रसार की जबरदस्ती सामग्री लगा देते है। इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। शिकायत करने के बाबजूद उन्हें समस्या से निजात नहीं मिलती थी।

जबलपुर, 15 जुलाई: मध्यप्रदेश में चाहे माननीयों का बर्थ-डे, कोई चुनावी या राजनीतिक प्रचार हो, या फिर अन्य किसी के द्वारा जेंट्री गेट पर अवैध रूप से बैनर-पोस्टर चस्पा हुए तो उनकी खैर नही। दरअसल विज्ञापन एजेंसियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अहम् निर्देश दिए है। कोर्ट ने कहा है कि इस तरह की कोई भी शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर एक्शन हो। अब जेंट्री गेट का ठेका लेने वाली संबंधित एजेंसी की शिकायत पर पुलिस को FIR दर्ज करना होगी।

court

मप्र में कई शहरों में जेंट्री गेट और बस स्टाफ, विज्ञापन एजेंसियों को ठेके पर दिए गए है। लेकिन कई बार उनके विज्ञापन के ऊपर कुछ रसूखदार नेता और अन्य लोग अपने प्रचार-प्रसार की जबरदस्ती सामग्री लगा देते है। इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। शिकायत करने के बाबजूद उन्हें समस्या से निजात नहीं मिलती थी। इससे निपटने एडवरटाइज एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने निगम प्रशासन समेत अन्य संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए है।

gentry

24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने निर्देश
हाईकोर्ट ने विज्ञापन एजेंसियों के यूनियन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि विज्ञापन एजेंसियों के लिए आवंटित विज्ञापन वाली जगहों पर यदि कोई अवैध रूप से अपने प्रचार-प्रसार की सामग्री लगाता है, तो उसकी शिकायत पर संबंधित पुलिस थाने जांच कर FIR दर्ज करे। कोर्ट में नगर निगम एक्ट की धारा 173 का हवाला भी दिया गया है। कोर्ट में कहा गया कि ऐसी उत्पन्न होने वाली स्थितियों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होती है। लिहाजा कार्रवाई के साथ ऐसे अवैध प्रचार-प्रसार को भी निगम-प्रशासन हटवाने की कार्रवाई करें।

jbp court

विज्ञापन एजेंसियों को होता है नुकसान
दरअसल विज्ञापन एजेसियाँ जब किसी शहर में जेंट्री गेट या अन्य पब्लिक प्लेस की अधिकृत जगह का ठेका लेती है, तो उसमें उन्हें धरोहर राशि भी जमा करना पड़ता है। साथ ही अन्य कई खर्चे होते है। अधिकृत तौर पर उन्हें विज्ञापन का जिस कंपनी से काम मिलता है, तो उनके विज्ञापन प्रदर्शित न होने की दशा में उन्हें पूरा भुगतान नहीं हो पाता।

ये भी पढ़े-कौन है खूंखार 'सुंदरी' ? ट्रेनिंग देने के लिए हाईकोर्ट को देना पड़ा आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+