अरे वाह ! ATM की तरह हेल्थ चेकअप कियोस्क , पलभर में 50 तरह की जांच सिर्फ एक टच स्क्रीन से

जबलपुर नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों को अब अपनी सेहत को लेकर ज्यादा घवराने की जरुरत नहीं हैं। स्वास्थ्य के मद्देनजर हेल्थ चेकअप मशीन लगाईं गई हैं, जिससे आप कई तरह की जांच करवा सकते हैं

जबलपुर, 25 मई: कामकाज में लेट-लतीफी के पीछे अक्सर सरकारी विभाग के कर्मचारी अधिकारी काम के बोझ तले अपनी बिगड़ी सेहत को भी जिम्मेदार मानते हैं। कई बार सरकारी मुलाजिम सेहत ठीक न होने की बहानेबाजी भी करते हैं। इसी समस्या से निपटने और अपने कर्मचारियों की सेहत ठीक रह सकें, इसके लिए जबलपुर नगर निगम ने दफ्तर में 15 लाख रुपये की एक मशीन इंस्टाल की हैं। यह मशीन कर्मचारी के वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर, बीपी की फ़ौरन रिपोर्ट दे देगी। सिर्फ कर्मचारी को मशीन की स्क्रीन को टच कर दिए गए ऑप्शन को सिलेक्ट करना हैं। इस नई सुविधा से नगर निगम के कर्मचारी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

machine

मशीन की स्क्रीन टच करते ही जांच शुरू
जबलपुर नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों को अब अपनी सेहत को लेकर ज्यादा घवराने की जरुरत नहीं हैं। स्वास्थ्य के मद्देनजर हेल्थ चेकअप मशीन लगाईं गई हैं, जिससे आपके ब्लडप्रेशर से लेकर कोलेस्ट्राल, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर की न सिर्फ जांच होगी बल्कि कुछ ही पल में जांच की रिपोर्ट भी मिओल जायेंगी। किसी ATM की टच स्क्रीन की भांति यह मशीन भी हैं। स्क्रीन में अलग-अलग जांच के विकल्प है, जिन्हें जरुरत के मुताबिक आप उपयोग कर सकते हैं । हालाँकि कर्मचारियों को तकनीकी रूप से कोई परेशानी न हो इसके लिए एक ऑपरेटर भी तैनात किया गया हैं।

nnnj

50 तरह की जांच की सुविधा, ननि पहुँचने वाले आमजन ले सकते है लाभ
कई बार कामकाज के दबाब में कर्मचारी वक्त पर स्वास्थ्य परामर्श के लिए डॉक्टर के पास नहीं जा पाते। जरुरी जांच वक्त पर न होने से हालत भी बिगड़ जाती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम में यह सुविधा प्रदान की गई हैं। प्रभारी निगमायुक्त के मुताबिक इस मशीन के जरिये लगभग 50 तरह की जांच का लाभ लिया जा सकता हैं निगमायुक्त के निर्देश पर यह सुविधा नगर निगम आने वाले आमजनों को प्रदान की जायेगी, ताकि वह भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सकें। मशीन के लगने से नगर निगम के कर्मचारी बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+