Gwalior जिले को मिले 60 ‘मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र’, कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

एमपी के ग्वालियर में मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के तहत 60 जन सेवा मित्र का चयन हुआ हैं। ग्रामीण इलाकों में काम करने की उन्हें बारीकियां बताई गई और नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

gwalior

Gwalior distric: ग्वालियर जिले को 60 मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र मिले हैं। 'मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना' के तहत इनका चयन हुआ है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने उन्हें ग्रामीण अंचल में काम करने की बारीकियां सिखाई और ट्रेनिंग दी। बाद में उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपे। कलेक्टर ने कहा कि 'मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र अधिकार बोध से ज्यादा कर्तव्य बोध का ध्यान रखकर आम जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में मदद करेंगे।

shivraj singh

जिले के चारों विकासखंड यानि मुरार, घाटीगाँव, डबरा व भितरवार प्रत्येक में 15 - 15 'मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र' आम जन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में महती भूमिका निभायेंगे। साथ ही वर्तमान में आयोजित हो रही विकास यात्रा का लाभ जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं का कौशल बढ़ाने व्यवसायिक प्रोफेशनल वातावरण में काम करने और प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिये मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र बनाए गए हैं।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों से कहा कि आप सब अपने-अपने क्षेत्र के गाँवों में बगैर किसी पूर्वाग्रह के अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और प्रयास ऐसे हों कि गाँव के विकास में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी हो। साथ ही कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिये मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। इसलिए शुरू से ही कड़ी मेहनत की आदत डालें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी ने मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि आप सब सबसे पहले अपने-अपने गाँव में भ्रमण कर गाँव की परिस्थितियों से परिचित हों। साथ ही शेष ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनवाएँ, आंगनबाड़ी व स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिये अभिभावकों को प्रेरित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भेंट कर काम को आगे बढ़ाएँ। साथ ही आंगनबाड़ी को मजबूत कर शिशु एवं मातृ मृत्यु दर प्रभावी अंकुश लगाने में अपना योगदान दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+