जबलपुर: 5वीं कक्षा की छात्रा से सरकारी स्कूल के टॉयलेट में रेप, माता-पिता को बताई घटना

जबलपुर। हैदराबाद और उन्नाव की वारदातों से लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ सरकारी स्कूल के टॉयलेट में रेप का मामला सामने आया है। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, घटना जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सरकारी हायर सेकेंड्री स्कूल की है। यहां 5 दिसंबर को स्कूल के छात्र ने ही घटना को अंजाम दिया है।

Fifth class student physical attack in toilet of government school in Jabalpur

पनागर थाना पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, घटना एक सरकारी हायर सेकेंड्री स्कूल की है. यहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ स्कूल के टॉयलेट में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। रेप का आरोप एक किशोर पर लगा है। बच्ची ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक आरोपी स्कूल यूनिफॉर्म में था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी स्कूल का ही कोई छात्र था या बाहरी कोई था।

बदनामी के डर से चुप रहा परिवार
यह वारदात 5 दिसंबर की बताई जा रही है। घटना के बाद बच्ची डरी-सहमी अपनी कक्षा में बैठकर रोती रही। बाद में उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बतायी। बच्ची गरीब मध्यमवर्गीय परिवार से है। बदनामी के डर से परिवार पहले तो चुप रहा। लेकिन बाद में हिम्मत करके वो पनागर पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने मामले की गहराई से जांच करने और आरोपी छात्र को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+