अरे ये क्या ! MP में विभाग के ही अफसर बिजली चोर ?, ऑन द स्पॉट कांग्रेस का खुलासा
जबलपुर, 14 सितंबर: क्या आपने कभी सुना है कि बिजली चोरी पकड़ने वाले खुद चोर हो...? सुनने में अजीब लगने वाली इस बात का जबलपुर में खुलासा हुआ हैं। मप्र की तीनों बिजली कंपनियों आला अफसरों पर यह गंभीर आरोप हैं। वो भी हवा हवाई नहीं, बल्कि ऑन-द-स्पॉट स्टिंग ऑपरेशन के जरिए कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा ने लगाए हैं। उनका दावा है कि कंपनियों के एमडी, सीएमडी के बंगलों के कनेक्शन स्ट्रीट लाइट से है। बिजली चोरी की यह शिकायत पुलिस में भी की गई।

एक दो नहीं, कई अफसर बेनकाब
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सौरभ नाटी शर्मा बिजली उपभोक्ता अधिकार आंदोलन चला रहे हैं। अपनी टीम के साथ सौरभ शर्मा ने बिजली कंपनियों के अफसरों के सरकारी बंगलों का स्टिंग ऑपरेशन किया। जबलपुर के रामपुर नयागांव स्थित बंगलों के बिजली कनेक्शन स्ट्रीट लाइट से जुड़े होने का दावा किया गया। जिसका उन्होंने वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया है। आपको बता दें प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों का मुख्यालय जबलपुर में ही है।

स्ट्रीट लाइट के पोल में लगा मिला बोर्ड
वायरल किए गए वीडियो में बताया जा रहा है कि स्ट्रीट लाइट से बंगलों तक कनेक्शन पहुँचाने एक बोर्ड टंगा मिला। जिससे स्विच भी लगे है। उन स्विच को ऑफ़ किया गया तो बंगलो की बिजली गुल हो गई और जैसे ही स्विच ऑन किया तो बंगले की लाइट चालू हो गई। कांग्रेस का दावा है कि अन्य कई सरकारी विभागों के अफसरों के घर भी यही हाल है। ये वही अधिकारी है जिनके कंधो पर प्रदेशभर के उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी हैं।

नगर निगम के खाते में स्ट्रीट लाइट
शहर की स्ट्रीट लाइट का जिम्मा नगर निगम का होता है। इसके बिल का भुगतान भुगतान नगर निगम को ही करना होता है। शहर भर की स्ट्रीट लाइट बिल का सालाना करोड़ों रुपए का भुगतान किया जाता हैं। मामले का खुलासा करने वाले कांग्रेस नेता का आरोप है कि बिजली मुख्यालय के अफसरों के बंगले इस तरह से दस साल से रोशन हो रहे हैं। वे इस सिलसिले में नगर निगम अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। उनकी मांग है कि निगम प्रशासन भी ऐसे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए।

सामने नहीं आए अधिकारी, गार्ड भी गायब
ऑन द स्पॉट किए गए इस खुलासे के बाद कांग्रेसियों ने संबंधित अफसरों से इस बिजली चोरी की वजह जानने की कोशिश की। तो आरोपों में घिरे अफसर सामने नहीं आए। आलम यह रहा बंगले की सुरक्षा में तैनात गार्ड तक गायब हो गए। अब इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाने के भी की गई है। कांग्रेस ने अधिकारियों के खिलाफ एफआईदर्ज करने की मांग की। आम उपभोक्ताओं की तरह इनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाए।

इन अधिकारियों पर बिजली चोरी का आरोप
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शर्मा बिजली उपभोक्ता अधिकार आन्दोलन चला रहे हैं। उपभोक्ताओं से संबंधित समस्याओं को लेकर लगातार ये बिजली दफ्तरों का घेराव करते आ रहे हैं। उन्होंने एमपी पॉवर जेनरेटिंग कंपनी के एमडी मनजीत सिंह, मुख्य अभियंता वाईके शिल्पकार, एमपी DISCOM के एमडी अनय द्विवेदी समेत कई बड़े अधिकारियों पर चोरी का आरोप लगाया हैं।












Click it and Unblock the Notifications