Jabalpur News: 8 मौतों पर मुस्कुराता फरार डॉ. संजय पटेल गिरफ्तार, हॉस्पिटल अग्निकांड में दो अभी भी फरार
जबलपुर, 09 अगस्त: न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी प्राइवेट हॉस्पिटल के भीषण अग्निकांड में फरार चल रहे हॉस्पिटल संचालक एक के बाद एक गिरफ्तार हो रहे है। मंगलवार को पुलिस ने डॉ. संजय पटेल को गिरफ्तार किया। इसकी हॉस्पिटल में 25 फीसदी हिस्सेदारी है। अग्निकांड में 8 लोगों की मौत की खबर लगते ही यह फरार हो गया था। जबलपुर में विजयनगर पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार किया तो इसके चेहरे पर ज़रा भी सिकन नहीं दिखी, मौतों के तांडव के बाबजूद यह मुस्कुराता नजर आया। मामले में दो आरोपी डॉक्टर अभी फरार है।

अंग्रेजी में बीइंग लिखी काली टीशर्ट पहना यही डॉ. संजय पटेल है। जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी प्राइवेट हॉस्पिटल के भीषण अग्निकांड के आरोपियों में यह भी शामिल रहा। इसकी बेशर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठ मौतों के बाबजूद गिरफ्तारी के वक्त यह मुस्कुराता हुआ पोज़ दे रहा है। यह फोटों गिरफ्तारी के वक्त की है। 39 साल के इस ईनामी आरोपी डॉक्टर के पास डिग्री बीएचएमस की है, लेकिन हॉस्पिटल का पार्टनर बनने के साथ यह हर तरह के मरीजों का इलाज करता था।

दरअसल भीषण अग्निकांड के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। हॉस्पिटल के मैनेजर और अन्य एक पार्टनर डॉ. संतोष सोनी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। फरार अन्य तीन संचालक डाक्टर्स में संजय पटेल भी था। विजय नगर पुलिस को खबर लगी कि वह मंगलवार को भोपाल से फ्लाईट से जबलपुर आ रहा है, तभी टीआई संदीपिका ठाकुर ने एयरपोर्ट पर अपना जाल बिछाया। जबलपुर आने पर संजय जब टैक्सी में बैठ रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोंच लिया। अभी इसके अन्य दो साथी डॉ. सुरेश पटेल और डॉ. निशिंत गुप्ता फरार है। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications