Diwali 2022: जबलपुर में भी हर घर दीपावली, गरीबों के बच्चे भी जलाएंगे फुलझड़ी, खाएंगे मिठाई

(Diwali 2022) हाड़तोड़ मेहनतकश मजदूर आपके हमारे घर सजाते संवारते है, लेकिन उनमें से कई ऐसे गरीब बेसहारा लोग भी है, जिनके पास दिया जलाने का तक इंतजाम नहीं होता। उनका हर त्यौहार बेरंग रह जाता है। लेकिन इस बार सरकार ने ऐसे लोगों की दीपावली भी मनवा रही है। प्रशासन के साथ सामाजिक संगठन और अन्य समाजसेवी लोगों के द्वारा घर-घर मिठाई नमकीन, दिये, तेल बाती, फुलझड़ी के पैकिट पहुंचाए जा रहे है।

diwali

राज्य आनंद संस्थान भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश भर की तरह जबलपुर जिले में भी हर घर दीपावली अभियान के तहत गरीब परिवारों के घरों में दीपावली का त्यौहार धूम धाम से मनाया जा सके इसके लिये चिन्हित बस्तियों के एक हजार से अधिक परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा सोनपापड़ी, नमकीन, मिट्टी के दिये, तेल, बाती, फुलझड़ी, पॉप- पॉप के पैकेट प्रदान किये जाएंगे। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के मुताबिक ये सामग्री एक पैकेट के रूप में दीपावली के एक दिन पूर्व चिन्हित बस्तियों के गरीब परिवारों को घर-घर जाकर दी जा रही है। इसके लिये अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। हर घर दीपावली अभियान के तहत जिन बस्तियों में गरीब परिवारो को मिठाई, नमकीन, दिया, तेल बाती तथा फुलझड़ी और पॉप-पॉप के पैकिट वितरित किये जाएंगे।

हर घर दीपावली अभियान के तहत गरीब परिवारों के घरों को भी दियों से रोशन करने जिला प्रशासन
द्वारा शहर के नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है। जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सीईओ हेमंत सिंह के अनुसार आम नागिरक इस अभियान में सोनपापड़ी 400 ग्राम, नमकीन 150 ग्राम, पांच मिट्‌टी के दिये, मीठा तेल 175 मिलीग्राम, एक पैकिट रुई बत्ती, एक पैकेट फुलझड़ी तथा पॉप-पॉप का एक पैकिट एक थैले में रखकर कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 74 में 23 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक जमा कर सकेंगे। नागरिक इस अभियान के तहत राशि देकर भी अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं। राशि जेटीपीसी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मढ़ाताल ब्रांच के खाता नंबर 63051259309 में ऑनलाइन जमा की जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+