Jabalpur News: आधी रात हुआ पथराव, दो पक्षों में कहासुनी के बाद 4 घंटे तक चला उपद्रव, 8 थानों की पुलिस तैनात
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मतगणना से एक दिन पहले दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद 100 से ज्यादा लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ। बताया जा रहा है करीब 4 घंटे तक यह उपद्रव चला रहा। जबलपुर पुलिस को इस पर काबू करने के लिए 8 थानों के बल को बुलाना पड़ा।
बता दे शहर के ओमती थाना इलाके में दो लड़कों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद करीब 100 से अधिक लोग आमने-सामने हो गए। रात करीब 12 बजे दोनों पक्षों में पथराव होने लगा और कुछ देर बाद लोगों ने गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया, जिसमें एक बाइक पूरी तरह से जल गई।

हालात को बिगड़ने पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह खुद मौके पर पहुंचे। 8 थानों से पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। सोमवार की सुबह 4 बजे तक स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित किया गया। एहतियातन, सुबह 6 बजे तक पुलिस बल तैनात रहा। पथराव में कुछ लोगों को चोट आई, जिनमें से दो को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है।
पुलिस के मुताबिक, उपद्रव के दौरान प्राथमिकता भीड़ को तितर-बितर करने की थी। अब, वीडियो के आधार पर उपद्रवियों को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि आसपास स्थित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि पथराव करने वालों की पहचान की जा सके। वे जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। हालात अब सामान्य हैं।
कैसे शुरू हुआ पथराव
रविवार रात, उड़ीया मोहल्ले के एक लड़के छोटी ओमती के पास घूम रहे थे, जब यहां मोहल्ले के और लड़के भी टहल रहे थे। किसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के लड़कों के बीच हाथापाई हो गई। इसकी जानकारी के साथ ही मोहल्ले के लोग जमाव बना और पथराव शुरू हो गया। इसके परिणामस्वरूप, मोहल्ले के लोग अपने घरों में भाग गए।
पथराव के दौरान कई गाड़ियों के शीशे और हेडलाइट्स भी टूट गए। ओमती थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों की संख्या बहुत अधिक थी। इसके बाद, आसपास के थानों से भी पुलिस को बुलाया गया। पुलिस पर भी पथराव किया गया। बाद में, पुलिस ने हल्के बल का इस्तेमाल करके सभी को समाप्त किया।












Click it and Unblock the Notifications