Damoh Hijab: गंगा जमुना स्कूल में खड़ा था 'जिहादी साम्राज्य'!, BJP अध्यक्ष शर्मा बोले- 'टेरर फंडिंग की आशंका'

Damoh Hijab: मध्य प्रदेश के दमोह के गंगा जमुना प्राइवेट स्कूल में हिजाब काण्ड सामने आने के बाद धर्मांतरण और टेरर फंडिंग के आरोप हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन आरोपों के साथ कार्रवाई की बात कही है।

Damoh Hijab Scandal Disclosure

Damoh Hijab: मध्य प्रदेश के दमोह गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल में राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम की जांच के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्कूल संचालकों का कनेक्शन टेरर फंडिंग से हो सकता हैं। जिसकी जांच होना चाहिए।

दरअसल इस स्कूल की कलई उस वक्त खुली जब बिल्डिंग की दीवार पर एमपी बोर्ड रिजल्ट में स्कूल में टॉपर्स बच्चों की फोटों के साथ फ्लेक्स लगा दिया गया। इसमें कुछ गर्ल स्टूडेंट हिन्दू थी, जो जिनकी हिजाब पहने तस्वीर थी। हिंदूवादी संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

पहले प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करने बचा फिर सीएम शिवराज और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर जब दोबारा जांच हुई तो अब एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। सरकार के निर्देश पर हुई जांच के बाद इस स्कूल की पहले तो मान्यता रद्द कर दी गई, आगे और बड़े एक्शन की तैयारी हैं।

Recommended Video

    स्कूल की आड़ में दमोह में खड़ा हुआ जिहादी साम्राज्य!

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले कि-

    दमोह के अंदर जिस प्रकार से कुछ चीजें उभर कर आईं और गंगा-जमना स्कूल में हिजाब को लेकर जो घटनाक्रम हुआ, उससे पता चलता है कि हमारी बेटियों को...मासूम बच्चों को किस प्रकार से दबाव डालकर प्रेरित किया गया। जो महिला टीचर खरे थी, वह खान हो गई। इसके अलावा 2 महिला शिक्षक और भी हैं, जिनका धर्मांतरण हुआ है।

    यह एक प्लानिंग के तहत किया गया है। मैंने मांग की है कि इदरीश खान, जलील खान, मुस्ताक खान इन तीन लोगों का टेरर फंडिंग से क्या संबंध हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। इन्होंने जिहादी साम्राज्य खड़ा किया है। हजारों एकड़ जमीन इनके पास कहां से आई? इतना बड़ा संस्थान दमोह के अंदर खड़ा करने का अवसर कैसे मिला? हमारी बहनों को लव जिहाद में फंसाकर स्कूल प्रबंधन द्वारा धर्मांतरित किया गया।

    Damoh Hijab Scandal Disclosure

    उधर भोपाल बीजेपी संसद प्रज्ञा सिंह ने भी स्कूल पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू बेटियों को बड़ी साजिश के तहत लव जिहाद के तहत बरगलाया, फुसलाया जाता है। आतंकवादी बनाया जाता है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे संस्थानों की हर गतिविधि की तह तक जांच होना चाहिए और दोषियों को सबक सिखाना जरुरी हैं। दोनों दिग्गज नेताओं के आरोपों और खुलासे के जबाव में स्कूल प्रबंधन का पक्ष जानने का मीडिया ने प्रयास किया लेकिन अब तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+