Harda Blast: हरदा ब्लास्ट में आतंकी साजिश, पूर्व सीएम उमा भारती का बड़ा बयान
Harda Blast: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने हरदा हादसे में बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने हरदा की घटना में आतंकी की साजिश की आशंका जताई है। उमा भारती ने जबलपुर में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि अवैध स्थान पर विस्फोटक सामग्री होना जांच का विषय है।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि एक अवैध स्थान पर विस्फोटक का होना, पटाखों का बनना, इसकी जांच उच्च स्तरीय की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनकी मृत्यु हो गई है। वे तो वापस नहीं आ सकते हैं। लेकिन वो बहुत दर्द से मरे हैं और बहुत से घायल हैं। इसकी ठीक से जांच होनी चाहिए।

कहां से ये विस्फोटक सामग्री आई जब तक आतंकी गतिविधियों में संलग्न लोग न हों, इस तरह की सामग्री नहीं मिल पाती है। उमा भारती ने कहा कि हमारी मध्य प्रदेश की सरकार तो बेहद संवेदनशील है। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री जी ठीक से जांच कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हादसा मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब हुआ। घटना इतना खौफनाक था कि इसकी गूंज जिले में करीब 20 किलोमीटर तक सुनाई दी।
आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर दूर तक दिखाई दे रहा था। अभी तक हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। 184 लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस घटना में फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications