Jabalpur News: कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार, रखी शिकायत पेटियां, आम नागरिक और CM के बीच बने सेतु

Collector Deepak Saxena News: ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी जिले में आयोजित बड़े शासकीय आयोजन का निमंत्रण पत्र उसे जिले का कलेक्टर आम नागरिकों को बांटे। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने यह नवाचार किया है। महाकौशल आंचल को केंद्र सरकार की ओर से 2300 करोड़ रुपये वाली 26 सड़क परियोजना के भव्य शिलान्यास- लोकार्पण कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र कलेक्टर सक्सेना ने मकान और दुकानों में वितरित कराए।

आम नागरिकों से इस आयोजन में सहभागिता का निवेदन भी किया गया था। यही नहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रेषित शिकायत ज्ञापन उन तक सही तरीके तक पहुंचे उसके लिए व्यवस्था की गई थी। जो लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे उनके पास बाकायदा आमंत्रण पत्र था।

Collector Deepak Saxenas innovation, kept complaint boxes, common citizens applied to CM Yadav

मुख्यमंत्री के नाम की पेटी रखी

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने एक और नवाचार किया उन्होंने आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने वाले ज्ञापन/ शिकायत पेटी भी रखी। उनका कहना है कि कई बार परेशान लोग कार्यक्रम या मुख्यमंत्री का काफिला रोक कर उन्हें अपना ज्ञापन देते हैं, ऐसे में आयोजन में बाधा आती है।

collector-deepak-saxena-innovation-rakhi-complaint-boxes-bridge-built-between-common-citizen-and-cm

कलेक्टर की पहल पर इन शिकायत बेटियों के सभी कागज कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। बता दे आज मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वेटरनरी कॉलेज मैं आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। आयोजन स्थल पर रखी पेटियों में आगंतु ने अपनी-अपनी शिकायत और ज्ञापन इन पेटियों में डालें। आयोजन स्थल पर और कई पेटियां लगाई गई थी। जिसमें आवेदक, पक्षकार को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अपना आवेदन, निवेदन, ज्ञापन, मांग पत्र इत्यादि डालने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+