Jabalpur News: 9 अक्टूबर को सिहोरा और बरगी विधानसभा को साधने जबलपुर पहुंचेंगे सीएम शिवराज सिंह, ये है शेड्यूल

Jabalpur News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव घोषणा को लेकर जहां सस्पेंस बरक़रार हैं और आचार संहिता लागू होने का हर दिन नए तरह से चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। इस बीच फुल पावर के साथ जनप्रतिनिधियों और नेताओं को जनता के बीच जाने का भरपूर मौका मिल रहा हैं। जबलपुर की आठों सीटों का मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद हैं।

चुनावी तैयारियों और अपने पक्ष में जनता का समर्थन जुटाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर जबलपुर आ रहे हैं। 9 अक्टूबर को उनका आगमन होगा। इस बार बरगी और सिहोरा विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यक्रम रखे गए हैं। बरगी में कांग्रेस विधायक हैं, जबकि सिहोरा में बीजेपी विधायक हैं।

CM-Shivraj-Singh-will-reach-Jabalpur-on-October-9

हालांकि बरगी विधानसभा क्षेत्र के लिए बीजेपी ने पहली सूची में ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे नीरज सिंह ठाकुर पर पार्टी ने दांव लगाया हैं। सिहोरा में मौजूदा विधायक नंदिनी मरावी समेत कई दावेदार हैं। बीजेपी, ग्रामीण की ये दोनों सीट किसी भी हाल में अपनी झोली में डालना चाहती हैं।

दोपहर को पहुंचेंगे सीएम
कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान सोमवार की दोपहर 1.25 बजे सीधी जिले के रामपुर नैकिन से हेलिकॉप्टर द्वारा बघराजी पहुँचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर से बरगी नगर प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.55 बजे बरगी नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.10 बजे बरगी नगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.25 बजे डुमना एयरपोर्ट आएंगे और शाम 4.30 बजे डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+