एक फोन कॉल पर ‘जय माता दी’ बोलकर ठगी, न वैष्णों देवी के दर्शन हुए और न ही वापिस मिली रकम

वैष्णों देवी यात्रा में हेलीकाप्टर से आरती, होटल में एसी रूम की बुकिंग समेत कई और सुविधाओं का प्रलोभन दिया। निर्धारित राशि के अलावा फोन करने वाले उक्त व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर सभी के आधारकार्ड और डिटेल भी माँगी।

जबलपुर, 27 मई: हाईटेक होती आधुनिक दुनिया में फ्रॉड करने वाले वालों की कमी नहीं हैं। धोखेबाज भगवान से भी नहीं डर रहे। कुछ ऐसा ही ठगी का एक मामला जबलपुर में सामने आया। जहाँ एक जैन परिवार को आये एक फोन कॉल पर जय माता दी बोला गया और वैष्णों देवी यात्रा के नाम 24 हजार 332 रुपये ठग लिए गए। यहाँ परिवार ने हेलीकाप्टर से आरती करने की सभी तैयारियां कर ली थी, लेकिन यात्रा की तारीख निकल जाने के बाद भी उनके पास न तो टिकिट आई और न ही जय माता दी बोलने वाले शख्स का कोई फोन। अब विजय नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।

veshno

चलों बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। जय माता की बोलते चलों...कुछ इन्ही इबारतों के साथ जब जबलपुर के विजयनगर में रहने वाले 36 वर्षीय अखिल जैन को एक फोन कॉल आया था। घर बैठे सभी सुविधा के साथ माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए फोन करने वाले व्यक्ति चार सदस्यों की यात्रा कुल 24 हजार 332 रुपये चार्ज बताया। जिसमें वैष्णों देवी में हेलीकाप्टर से आरती, होटल में एसी रूम की बुकिंग समेत कई और सुविधाओं का प्रलोभन दिया। निर्धारित राशि के अलावा फोन करने वाले उक्त व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर सभी के आधारकार्ड और डिटेल भी माँगी। फोन पर हुई बातचीत के आधार पर अखिल ने तय राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। लेकिन अगले दिन तक उसे न यात्रा का टिकिट मिला और न ही जम्मू कटरा में किसी होटल की बुकिंग की रसीद। संदेह होने पर जब यात्रा का प्रलोभन देने वाले व्यक्ति को कॉल किया गया, तो उसका मोबाइल मिल रहा हैं।

cyber

साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश
विजयनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया हैं। शिकायतकर्ता के द्वारा बताये आरोपी के मोबाइल नंबर को जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया हैं। ताकि उसकी लोकेशन और जिस नम्बर से कॉल आया, वह किसके नाम रजिस्टर्ड है यह पता किया जा सकें। जिस बैंक खाते में अखिल के द्वारा राशि ट्रांसफर की गई है, उसकी जांच के लिए भी सम्बंधित बैंक को पुलिस ने पत्र लिखा हैं। पुलिस का दावा है कि सायबर ठगी की इस घटना की तह तक पहुंचकर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

fraud

ऐसे फोन कॉल करने वालों का सक्रिय है बड़ा गिरोह
देश के हर कोने में ऐसे अनजान फोन कॉल करने वालों का एक बड़ा नेटवर्क स्थापित हैं। रोजाना बढती साइबर ऑनलाइन क्राइम की घटनाओं से आम लोगों को भी जागरूक रहने की जरुरत हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी यात्राओं के प्रलोभन से भारी पोस्ट की बाढ़ है। सायबर विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह अखिल जैन ठगी का शिकार हुए है, उससे बचने के लिए सबसे पहले आवश्यक है कि कम पैसों में कोई स्कीम बताने वाले की अच्छी ढंग से पड़ताल कर ली जाए। उसकी चिकनी चुपड़ी बातों में आने के पहले ठंडे दिमाग से यह सोचना चाहिए कि सामने वाला व्यक्ति इतना ज्यादा फायदा आखिरकार क्यों देना चाहता हैं। यदि उसकी बातों में कोई संदेह लगता है तो फ़ौरन इसकी शिकायत पुलिस में की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+