सावधान: मतदान प्रभावित करने वालों पर लगेगा NSA, 25 जून को पहले चरण की वोटिंग, पुलिस मुस्तैद

मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 25 जून को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है। जबलपुर में बरगी, पनागर, सिहोरा एवं कुंडम जनपद पंचायत में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जबलपुर, 21 जून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान चाहे गुंडे हो या फिर आम जन, यदि उन्होंने चुनाव प्रभावित करने की कोई भी हिमाकत की तो उनके खिलाफ सीधे NSA की कार्रवाई होगी। जबलपुर पुलिस फुल एक्शन मोड में है। 25 जून को जिले की चार जनपद पंचायत में वोटिंग है, उससे पहले पुलिस ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों का जायजा भी लिया। साथ ही ऐसे तत्व जो मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी कर सकते है, सूची भी तैयार कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

police

मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 25 जून को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है। जबलपुर में बरगी, पनागर, सिहोरा एवं कुंडम जनपद पंचायत में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी शोर थमने के बाद मतदान संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जा सकें। पोलिंग पार्टियाँ रवाना होने से लेकर मतपेटियों के साथ वापस लौटने तक पुलिस पूरी तरह चौकन्नी रहेंगी।

voting

गुंडों और संदिग्धों की लिस्ट तैयार, गड़बड़ी की तो NSA की कार्रवाई
छोटे स्तर पर होने वाले जनपद-पंचायत के चुनावों में अक्सर कई तरह के विवाद सामने आते है। मतदान के दौरान भी कई तरह की गड़बड़ियों की ख़बरें आती है। इससे निपटने प्रशासन तैयार है। जिले के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने मतदान वाले चारों जनपद में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मतदान को प्रभावित करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर ऐसे तत्वों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया, साथ ही संदिग्धों और गुंडा तत्वों की सूची तैयार की है। उन पर पुलिस की ख़ुफ़िया टीम निगरानी रख रही हैं।

jbp

780 मतदान केन्द्रों में 185 संवेदनशील
पहले चरण के मतदान में जिन चार जनपदों में मतदान होना है, वहां कुल 780 मतदान केन्द्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग कर सके, इसके लिए 185 संवेदनशील केन्द्रों पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है । सुरक्षा के लिहाज से 23 मोबाइल एवं 60 पेट्रोलिंग पार्टियाँ तैनात की गई है । जरुरत पड़ने पर 15 मिनट के भीतर अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुँच जाएगा। पहले चरण के लिए होने जा रही इस वोटिंग के दौरान करीब 28 सौ से ज्यादा पुलिस के जवान सुरक्षा का मोर्चा संभालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+