Jabalpur News: जबलपुर में दशहरा की रात ब्लाइंड मर्डर, मेडिकल कैंपस में चाकूओं से युवक को उतारा मौत के घाट
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में जब दहशरा मनाने में मशगूल थे, उसी रात मेडिकल हॉस्पिटल कैंपस में हत्या की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। जिसकी खबर से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
गढ़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी हैं। थाने में सूचना आयी कि कैंपस में स्थित MPEB दफ्तर के पास कोई युवक खून से लतपथ पड़ा हैं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो युवक की सांसे थम चुकी थी।

शरीर पर कई जगहों पर चाकुओं से वार किए गए थे। रक्त-रंजिश शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र 20 से 25 साल हैं। वह कौन है और कहां का रहने वाला है, इस संबंध में पता किया जा रहा हैं।
उधर कैंपस के आसपास लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो मालूम हुआ कि दशहरा की छुट्टी होने के कारण बिजली दफ्तर के पास सन्नाटा पसरा था। रात करीब 11 बजे कुछ युवकों को खड़े हुए जरुर देखा गया था। उसके लगभग एक घंटे बाद मर्डर की जानकारी हुई। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। लिहाजा अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के इलाके के फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस दावा कर रही हैं कि जल्द ही इस मामले से पर्दा उठेगा।












Click it and Unblock the Notifications