शहडोल से फरार कुख्यात बीजेपी नेता सैयद आजाद अली गिरफ्तार

जबलपुर, 5 मई: पीएम से लेकर सीएम और दिग्गज मंत्रियों की फोटो के साथ सोशल मीडिया पर अपनी दबंगई, रसूक झाड़ने वाला ये शख्स कल तक तो खास था, लेकिन अब मध्यप्रदेश की शहडोल पुलिस का मेहमान बनकर मुलजिम है।

Shahdol

कहने के लिए सैयद आजाद अली नाम का यह शख्स भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व नगर अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश प्रतिनिधि रहा, लेकिन पार्टी के झंडे बैनर, पद की आड़ में यह कालाबाजारी, अवैध तस्करी का सरताज निकला। गुरुवार को आजाद अली की तलाश में जबलपुर स्थित उसके घर पर जब शहडोल पुलिस पहुंची, तो आजाद डाई लगाए सज संवर रहा था। डाई धोने के बहाने इसने पुलिस को चकमा दिया। पड़ोस के तीन घरों की छत फांदकर फिर फरार होने की कोशिश की, लेकिन जबलपुर पुलिस की मदद से इस कुख्यात आरोपी को दबोच लिया गया। फिर जुलूस की शक्ल में इसे थाने ले जाया गया।

शहडोल से आई पुलिस टीम के एसआई आरएस करचम के मुताबिक वर्ष 2020 में 13 लाख 50 हजार कीमत की शहडोल के खैरा थाना क्षेत्र में एक इनोवा कार में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई थी। जिस इनोवा कार में शराब बरामद हुई, जांच में पता चला कि गाड़ी का नंबर फर्जी है। असली नंबर पता होते ही भाजपा नेता आजाद अली बेनकाब हो गया।

कैरोसिन राशन की कालाबाजारी में भी रहा उस्ताद
आरोपी आजाद अली ने कई जगह पर खुद के और खास परिचितों के नाम राशन दुकानें भी ले रखी थी। जबलपुर में कैरोसिन, राशन की काला बाजारी में भी कई प्रकरण दर्ज हो चुके है।

सोशल मीडिया पर दिखाता था दबंगई
फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्म पर मंत्री और हाई प्रोफाइल नेताओं की फोटो के साथ खुद की फोटो वायरल करता था। पीएम मोदी, सीएम शिवराज सिंह की फोटो भी शामिल रहा करती थी, लेकिन अब कार्रवाई होने के बाद भाजप नेता आजाद अली के बारे में कुछ भी बोलने तैयार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+