Jabalpur News: फिर खोलना पड़े बरगी बांध के 3 गेट, कैचमेंट एरिया की बारिश ने बढ़ाया जल स्तर
जबलपुर, 04 सितंबर: प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर भले ही थम गया हो लेकिन रुक-रुककर हो बारिश से कई बांधों का जल स्तर अभी बढ़ा रहा है। जबलपुर के बरगी बांध की भी यही स्थिति हैं। कैचमेंट एरिया में कुछ दिनों से जारी बारिश की वजह से फिर एक बार जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई, जिसकी वजह से बांध प्रबंधन ने तीन गेट खोलने का निर्णय लिया।

जबलपुर के बरगी बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया, जिसकी वजह से बांध प्रबंधन ने तीन गेट खोल दिए हैं। लगभग आधा-आधा मीटर तक यह गेट खोले गए है। जिसकी वजह से नर्मदा के घाटों में एक बार फिर कई फीट पानी बढ़ गया है। बांध के खोले गए गेट से 231 घनमीटर पानी की निकासी हो रही है। इसकी जद में आने वाले निचले इलाकों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने कहा गया हैं। जिले के कई हिस्सों में दो दिनों से रुक-रूककर बारिश हुई। साथ ही संभाग के कई स्थानों में तेज बारिश भी हुई। वैसे मानसून की विदाई 15 सितंबर रहती हैं। पर मौसम विज्ञानियों की माने तो पूरी तरह से बारिश की विदाई सितंबर के आखिरी सप्ताह में होगी। 20 सितंबर के बाद भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

जबलपुर के तटीय इलाकों में जाने पर रोक
बांध प्रबंधन द्वारा गेट खोलने के फैसले के बाद नर्मदा के तटीय इलाकों पर आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई हैं। जिला और पुलिस प्रशासन ने बैरीकेडिंग की हैं। साथ ही ऐसी जगहों पर गोताखोरों की टीम भी तैनात की गई है। बांध प्रबंधन का कहना है कि मौसम विभाग ने अभी कुछ दिनों तक रुक-रूककर बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके मद्देनजर यदि बांध में पानी की आवक बढ़ेगी तो उसके हिसाब से और भी गेट खोले जा सकते है। ताकि बांध का जल स्तर नियंत्रित रह सकें।












Click it and Unblock the Notifications