Jabalpur News: अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा हुआ उजागर, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का बड़ा बयान

Jabalpur Anurag Singh Thakur News: अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाया था, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उस प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर आज देश के उभरते हुए अग्रणी राज्य में लाकर खड़ा करने का काम किया है। बीजेपी विकास कार्यों और नेतृत्व के दम पर फिर सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास का यह क्रम जारी रखेगीं। मध्यप्रदेश में फिर एक बार कमल का फूल खिलेगा और फिर BJP की सरकार बनेगी।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज अल्प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। जहां करीब 1 घंटे तक रुकने के बाद वे रीवा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में हो रहे 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम में शिरकत भी की। इस दौरान छात्रों के साथ उन्होंने सेल्फी भी खिंचवाई। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस माह के आखिर में देश की राजधानी में 75 हजार युवा जुटेंगे।

Arvind Kejriwals corrupt face exposed, minister Anurag Singh Thakurs big statement

अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि अगर देश को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है और जिनको यह ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे रहे थे, वह आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से लेकर मनीष सिसोदिया की कई महीनो से जेल में है। इनके पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के चलते इस्तीफे देने पड़े। सत्येंद्र जैन 10 महीने जेल में रहे व अभी भी है और जेल से विभाग चला रहे है। ये आम आदमी पार्टी की ये कैसी राजनीति है ? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार से अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ है।

केजरीवाल कर रहे भ्रष्टाचारियों का बचाव

केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की आप पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मैं यही देख रहा हूं कि दिल्ली में जो भ्रष्ट सरकार आम आदमी की है। जिसके उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सांसदों तक जेल में हैं। जो कभी भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देते थे, धरने पर बैठते थे। आज भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर बैठ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक बड़ा बदलाव आप देख रहे होंगे, ये आप पार्टी वाले कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठते थे। अब अरविंद केजरीवाल जी अपने भ्रष्ट साथियों को बचाने के लिए धरने पर बैठते हैं, यही बदलाव है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले केजरीवाल कहते थे इस कुर्सी में ही कोई खोट है, जो भी बैठते है वो भ्रष्टाचारी हो जाता है। अरविंद केजरीवाल ने वही सिद्ध किया है, आप सरकार ने भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+