गजब की मिठाई: लड्डू के साथ खरे-खरे 500 के नोट, डिब्बा खोलते ही उड़ गए होश

निवाड़ी नगर परिषद् के चुनाव में बोरियों में भरे मिठाई के डिब्बों में पांच-पांच सौ रुपए के नोट मिले है। आरोप लगाया जा रहा है कि नकदी नोट के साथ इन मिठाई के डिब्बों को वोटर्स को बांटा जा रहा थाamazing-sweets-note-in-the-bo

निवाड़ी, 04 जुलाई: बारिश का मौसम है, मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भले ही अभी पानी न बरस रहा हो, लेकिन इसी वक्त आए चुनावी मौसम में नोटों की बारिश जरुर शुरू हो गई है। वोटों की बारिश के पहले नोटों की बारिश अलग-अलग हिसाब से हो रही हैं । जिसकी बानगी निवाड़ी में सामने आई, जहाँ बोरी भरकर मिठाई के साथ डिब्बों में नोट रखकर बांटने का आरोप है । अब मामला पुलिस और निर्वाचन अधिकारियों के हवाले हैं।

बीजेपी प्रत्याशी और समर्थकों पर आरोप

बीजेपी प्रत्याशी और समर्थकों पर आरोप

नगर परिषद् क्रमांक 1 में सामने आए इस मामले को लेकर प्रतिद्वंधी उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशी विनोद प्रजापति पर आरोप लगाए है। कहा जा रहा है कि प्रजापति और उनके समर्थकों ने मिठाई के साथ नोट रखकर मतदाताओं को बांटे है। ताकि वह बीजेपी को ही वोट करें। वोटर्स को लालच देने के इस आरोप का जब हल्ला मचा तो स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया। जिस जगह ऐसे डिब्बे मिले है, पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया है। अब मामले की जांच जारी है।

भाजपा की दलील विरोधियों की है यह साजिश

भाजपा की दलील विरोधियों की है यह साजिश

मिठाई के डिब्बों में बूंदी के लड्डू और पांच सौ रुपए मिले है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मचने के बाद आरोपों में घिरे भाजपा प्रत्याशी विनोद प्रजापति ने अपनी सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की साजिश है, जबरदस्ती फंसाने के लिए मिठाई के डिब्बों में नोट और हमारा पम्पलेट रखकर बदनाम किया जा रहा है। प्रजापति ने यह भी कहा कि क्षेत्र में उनके पक्ष में माहौल में है, इससे विरोधी प्रत्याशी घवराए हुए है। इसलिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है।

निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज कराई शिकायत

निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज कराई शिकायत

मामला उजागर होने के बाद क्षेत्र की निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर बाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप था कि बीजेपी प्रत्याशी के कार्यकर्ता नोट रखे मिठाई के डिब्बे बाँट रहे थे, जब लोगों ने उनको पकड़ा तो भाग गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन डिब्बों को बरामद कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। वही निर्वाचन अधिकारी को भी इसकी शिकायत की गई है।

निर्वाचन आयोग सख्त

निर्वाचन आयोग सख्त

किसी भी चुनाव में ऐसी शिकायतों को लेकर निर्वाचन आयोग बेहद सख्त रवैया अपनाता है। पहले से ही निर्देश है कि कोई भी प्रत्याशी मतदाता को पैसों की लालच या फिर अन्य कोई दूसरा प्रलोभन देकर अपने पक्ष में वोट डालने मजबूर नही कर सकता। शिकायत पाए जाने पर क़ानूनी कार्रवाई के साथ संबंधित प्रत्याशी को चुनाव से बेदखल भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़े-MP: छिंदवाड़ा में 'हनुमानजी' के इस पोस्टर को लेकर मचा तहलका, BJP को आपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+