Jabalpur News: यूपी की तर्ज पर हो एमपी में शराब की बिक्री, बोले जबलपुर विधायक अजय विश्नोई,
मध्य प्रदेश में शराब को लेकर चली आ रही सिसायत के मैदान में अब जबलपुर के भाजपा विधायक अजय विश्नोई भी खुलकर मैदान में आ गए है। उमा भारती के मुद्दे से अपनी लड़ाई को अलग बताने वाले विश्नोई बोले कि एमपी में शराब की बिक्री यूपी सरकार की तरह होना चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि शराब कहीं 2023 के विधानसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा न बन जाए। अपनी मांगों को लेकर विश्नोई ने मुख्यमंत्री को भी एक पत्र लिखा है।

एमपी में शराब को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहले से ही मुखर है। सरकार के फैसलों के खिलाफ उनका अभियान जारी है। इसी बीच अब जबलपुर से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने भी प्रदेश में अवैध शराब बिक्री को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। विश्नोई का कहना है कि उन्होंने इस सिलसिले में कई बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा की। साथ ही पत्र भी लिखे है। विश्नोई की मांग है कि मप्र में भी यूपी की तर्ज पर शराब बिक्री होना चाहिए। वहां शराब दुकान खुलने से लेकर बंद होने तक ही लोगों को शराब मुहैया हो रही है। अवैध बिक्री पर योगी सरकार ने मेहनत रंग ला रही है।
पाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक विश्नोई ने ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से अवैध शराब कारोबार होने का दावा किया है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि वक्त रहते इस रोक नहीं लगी, तो अवैध शराब अगले साल होने वाले चुनाव में चुनावी मुद्दा बन सकता है। शराब ठेकेदार मनमाने तरीके से गाली मोहल्लों में शराब बेंच रहे है। विश्नोई ने सीएम शिवराज से अपील की है कि घर-घर बिक रही शराब को रोकने के ठोस निर्देश जारी करें। सरकार 3 हजार करोड़ का राजस्व बचाकर ग्रामीण जनता का जीवन बचा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications