Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब जबलपुर में भड़काऊ बयान, IAS एकेडमी के डायरेक्टर ने जैन समुदाय पर की टिप्पणी

देश भर में बीजेपी नेत्री नुपूर शर्मा के एक विवादित बयान के जरिए आग लगने के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी वैसा ही विवादित मामला सामने आया After Nupur Sharma, video of IAS Academy Director controversial statement Jain

जबलपुर, 05 जुलाई: अब जबलपुर में एक IAS एकेडमी के डायरेक्टर ने भड़काऊ बयान दिया है। 'जैन समुदाय' पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले डीएस लोधी का बच्चों को पढ़ाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह जैन समाज का मजाक उड़ाते हुए 'अनंत आनंद' प्राप्ति की बात कर रहे है। इस दौरान एकेडमी का डायरेक्टर कई राजनेताओं के उदहारण देकर समुदाय विशेष पर बोल रहा है। वीडियो वायरल होते ही जैन समुदाय भड़क गया गया। दिव्य IAS एकेडमी बंद करने और डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

अब जबलपुर में जैन समुदाय पर विवादित बयान

अब जबलपुर में जैन समुदाय पर विवादित बयान

देश भर में निलंबित बजेपी नेत्री नुपूर शर्मा का एक विवादित बयान आया था। उसके बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी वैसा ही विवादित मामला सामने आया है। यहाँ संचालित होने वाली दिव्य IAS एकेडमी के डायरेक्टर डीएस लोधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर आरोप लगाया जा रहा है कि कोचिंग में पढ़ाने के नाम जैन धर्म की खिलाफत की जा रही है। ब्लेकबोर्ड पर अनेकांतवाद लिखकर 'अनंत आनंद, अनंत ज्ञान' के उदहारण देते हुए लोधी ने जैन समुदाय पर विवादित टिप्पणी की। पोशाक को लेकर लोधी ने कई नेताओं का भी जिक्र छेड़ा। तभी पढ़ाते हुए किसी स्टूडेंट ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

जैन समुदाय पर टिप्पणी के साथ इन नेताओं का उदहारण

जैन समुदाय पर टिप्पणी के साथ इन नेताओं का उदहारण

वायरल वीडियो में एकेडमी का डायरेक्टर डीएस लोधी वीडियो में बोल रहे है कि ममता बनर्जी, मायावती, अटल बिहारी, उमा भारती, रतन टाटा और हजारों उदहारण है। जो रोज जिस देश में जा रहे है, वहां रोज सूट बदल रहे है, ये लोग रोज अनंत आनंद ले रहे है। लेकिन ये किसी लोभ-माया में नहीं फंसते और आप लोभ-माया में फंस जाते हो, लटके रहो खूंटे से पीसते रहो चक्की।

‘मैं सत्य बता रहा हूँ’ जिसको समझ आ जाए तो ठीक है...

‘मैं सत्य बता रहा हूँ’ जिसको समझ आ जाए तो ठीक है...

एकेडमी डायरेक्टर कहते है कि 'मैं सत्य बता रहा हूँ' जिसको समझ आ जाए तो ठीक है, जल्दी आ जाए तो और अच्छा है, देर से आया तो समय निकल जाएगा। अनंत दर्शन, अनंत ज्ञान सीमित आनंद में कन्वर्ट हो गया। लोभ-मोह-माया के कारण जो अनंत आनंद मिलने वाला था, वह सीमित आनंद हो गया। इसके बाद ही टीचर ने जैन समुदाय पर पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

एकेडमी बंद करने और डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग

एकेडमी बंद करने और डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग

नुपूर शर्मा के बयान की तरह डीएस लोधी का विवादित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे जैन समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। शहर के कमानिया गेट जैन मंदिर के शास्त्री अमित जैन ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैन साधू वास्तविक आचरण का पालन करते है। उनके मन में कोई विकार नही होता, साधना तपस्या के बल पर वह वस्त्रों का त्याग करते है। 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है कि कोचिंग संस्थान को बंद करने के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने एकेडमी के डायरेक्टर डीएस लोधी को गिरफ्तार किया जाए।

छत्तीसगढ़ में भी हुई थी ऐसी अभद्र टिप्पणी

छत्तीसगढ़ में भी हुई थी ऐसी अभद्र टिप्पणी

एक माह पहले इसी तरह छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने जैन मुनियों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिस पर जमकर बबाल मचा था। प्रदेश और देश के कई हिस्सों में बघेल के खिलाफ प्रदर्शन-आन्दोलन हुए थे। बाद में छत्तीसगढ़ सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा और मुकदमा दर्ज कर बघेल को गिरफ्तार किया गया था। मप्र के जबलपुर के इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है, वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+