Jabalpur News: SDM बताने वाली लड़की का चक्कर, जबलपुर के शख्स को लाखों की चपत, अब बन गई वो पुलिस का मेहमान
Jabalpur News: मैट्रिमोनियल साइट में भी अब अपना असली हमसफर ढूंढ पाना लोहे के चने चबाने से कम नहीं। ठगबाजों ने शादी डॉट कॉम जैसी कई साइट को ठगी का ठिकाना बना लिया हैं। इसी से जुड़े मामले का खुलासा एमपी जबलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी युवती और उसके भाई से हुआ।
इटारसी की रहने वाली चीटर युवती की कारिस्तानी में उसका भाई भी बराबरी से हाथ बंटाता था। श्वेता तिवारी नाम की इस युवती ने शादी डॉट कॉम पर जबलपुर के रहने वाले विकास तिवारी से संपर्क किया। युवती बातों का ऐसा हुनर रखती कि कोई भी हवा ताजमहल बनने जैसी बातों पर भी यकीन कर।
कुछ ऐसा ही विकास के साथ हुआ। कुछ वक्त बाद श्वेता ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा पास कर SDM बनने की उसे जानकारी दी। प्यार की मीठी-चुपड़ी बातों के बीच विकास श्वेता पर दिल दे बैठा। इसी दौरान श्वेता जबलपुर में ट्रेनिंग का बहाना करते हुए चली आई। विकास से उसने किराये का मकान और गृहस्थी का सारा इंतजाम करने कहा। विकास के मन में शादी करने के लड्डू फूट रहे थे। उसने टीवी, फ्रिज, एसी समेत लाखों का नया सामान खरीदकर किराये के घर को सजा दिया।

श्वेता कुछ समय घर में अकेली रही। फिर उसने शहर के कटनी में परिवार की 10 एकड़ खेती होने की झूठी कहानी सुनाई। करीब एक करोड़ कीमत बताते हुए उसने जमीन बेचने की बात कही। विकास ने सोचा कि श्वेता से ही शादी करना है, तो क्यों न वो खुद जमीन खरीद लें। 50 लाख में सौदा तय होते ही साढ़े नौ लाख रुपये विकास ने श्वेता को एडवांस भी दे दिए।
कुछ समय बाद विकास किसी काम से शहर से कुछ दिनों के लिए बाहर क्या गया, श्वेता ने अपने भाई को बुलाया और किराये के घर में रखा पूरा सामान बटोरकर फुर्र हो गई। वापस जबलपुर लौटते ही जब विकास ने घर खाली देखा तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। इस ठग युवती और उसके भाई को ढूंढने में पुलिस को डेढ़ साल लग गए। अब दोनों सलाखों के पीछे हैं।












Click it and Unblock the Notifications