Viral video: शौच करने गए शख्स को 13 फीट के अजगर ने जकड़ा...17 मिनट चली जंग, फिर हुआ कुछ ऐसा
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले का एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां शौच के लिए गए एक शख्स को 13 फीट के अजगर ने गर्दन को जकड़ कर उसे निगलने का प्रयास करने लगा। इस दौरान अजगर की गिरफ्त में आये ग्रामीण शख्स ने अजगर का मुंह पकडलिया ओर करीब 20 मिनट तक संघर्ष किया।
इस दौरान खूब हाथ-पैर मारे लेकिन जब उनकी जकड़ से निकलने में नाकामयाब होता नजर आया तो शख्स चीख पुकार मचाने लगा। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि खतरनाक अजगर की जकड़ में ग्रामीण युवक जकड़ा हुआ नजर आ रहा है तो ग्रामीणों ने लाठी और तलवार से हमला कर अजगर को मार डाला और उसके कई टुकड़े कर युवक की जान बचाई।

इस पूरे मामले का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया जो रविवार देर रात से वायरल हो रहा है। घटना जबलपुर के कुंड़म तहसील के बघराजी गांव के कल्याणपुर की बताई जा रही है। घटना 17 जुलाई की है।
जानकारी मुताबिक, मंडला जिले से कल्याणपुर एक बारात आई थी। राम सहाय भी बारात में आया था। वह नित्यक्रिया के लिए जंगल की तरफ गया था। वह शौच करने के लिए बैठा ही था, इस दौरान 13 फुट लंबे अजगर ने उस पर हमला कर दिया।
अजगर की गिरफ्त में आये राम सहाय ने अजगर का मुंह पकड़ लिया और चीख पुकार मचाने लगा। वहीं अजगर ने युवक की गर्दन तक पहुंच गया था और उसे बुरी तरह जकड़ लिया। अजगर युवक को निगलने की कोशिश करने लगा। युवक की आवाज को सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कुल्हाड़ी समेत अन्य धारदार हथियारों से अजगर को काट कर युवक की जान बचाई।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीणों को अजगर को काबू करने की जानकारी नहीं थी। इस वजह से युवकी की जान बचाने के लिए उन्हें वन्य जीव को मारना पड़ा। ग्रामीणों का भी कहना है कि उन्होंने मजबूरी में अजगर की जान ली। यदि वे ऐसा नहीं करते तो युवक को छुड़ाना मुश्किल था। धीरे-धीरे अजगर युवक का दम घोंट रहा था। अगर थोड़ी देर हो जाती तो युवक की जान चली जाती। वन विभाग ने पंचनामा कर गांव के बाहर ही अजगर का अंतिम संस्कार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications