Jabalpur से 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन, 10 दिन के सफर के लिए 18 जुलाई को रवाना होगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
Jyotirling Darshan: भगवान भोलेनाथ की आराधना के पवित्र सावन माह में शिव भक्तों को ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का सुनहरा मौका हैं। आईआरसीटीसी की गौरव पर्यटक ट्रेन दस दिन में 7 ज्योतिर्लिंग समेत शिर्डी के भी दर्शन कराएगी। यह ट्रेन एमपी के जबलपुर से 18 जुलाई को रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने इस धार्मिक यात्रा के संबंध में ख़ास तैयारियां की हैं। यह पहला मौका है जब एक साथ 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पर्यटक ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले प्रति व्यक्ति को 19300/- रुपये के हिसाब से भुगतान करना होगा।
ख़ास बात यह है कि इस जर्नी में पर्यटक द्वारका, शिर्डी और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देख सकेंगे। 750 यात्रियों की क्षमता के साथ यह ट्रेन 10 दिन में यात्रा पूरी कर 28 जुलाई को लौटेगी। गौरव भारत पर्यटक ट्रेन का संचालन रेल मंत्रालय ने 'देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत' की पर्यटन अवधारणा के तहत किया है। इसकी शुरुआत जबलपुर से हो रही है।

इन शहरों में ट्रेन का स्टॉपेज
आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक केके सिंह और मोजेस बैंजामिन ने बताया कि ट्रेन में प्रदेश के 10 शहरों से यात्री सवार होंगे। यह ट्रेन जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, शुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर एवं रतलाम स्टेशनों से होते हुए जाएगी। 10 रातें और 11 दिनों की इस यात्रा में कई दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए 19,300 इकॉनामी श्रेणी और 31,500 रुपए स्टैण्डर्ड श्रेणी रखी गई है।
यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरुरी
यात्रा में शामिल 69 साल से अधिक आयु वर्ग के यात्रियों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की पांच कॉपी भी रखनी होगी। इस ट्रेन में 750 सीटें होंगी। जानकारी के मुताबिक जबलपुर से 350 यात्री अभी तक बुकिंग करा चुके हैं। अन्य स्टेशनों से यात्रियों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। उम्मीद है कि यह ट्रेन फुल होकर रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications