Jabalpur रेल मंडल में ट्रेन की चपेट में आए 5 श्रमिक, 2 की मौत 3 घायल, पुलिया का चल रहा था सुधार कार्य
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर रेल मंडल से बुरी खबर हैं। बारिश धंस रही पुलिया का सुधार कार्य कर रहे पांच मजदूर बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
यह घटना जबलपुर-कटनी के बीच खितौला रेलवे फाटक और कुर्रे अंडर ब्रिज के बीच हुई। लगातार बारिश के कारण यहां रेल लाइन की मिट्टी बह गई थी। जिससे रेल ट्रैक की पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसका सुधार कार्य चल रहा था। तभी यह बड़ा हादसा हुआ।
पश्चिम मध्य रेल जोन के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जबलपुर मंडल के अधिकारियों को घटना स्थल वाली जगह पर रेल ट्रैक की पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। जिसके सुधार कार्य के निर्देश दिए गए। मौके पर 25 श्रमिकों की टीम ने सुधार कार्य का मोर्चा संभाला। जब सुधार कार्य चल रहा था, तभी बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी।

रेल ट्रैक पुलिया का कार्य कर रहे श्रमिक संभल पाते, वह ट्रेन की चपेट में आ गए। दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें फौरन पहले खितौला अस्पताल ले जाया गया, फिर रेलवे हॉस्पिटल रेफर किया गया। मृतक श्रमिकों में बसंत कुमार लोधी और जोहर पटेल शामिल हैं।
मौके पर काम कर रहे श्रमिक योगेंद्र लोधी ने आरोप लगाया कि ट्रेन के चालक ने हॉर्न नहीं दिया। इसके अलावा मौके पर सुरक्षा संबंधी इंतजाम भी नदारत थे। योगेन्द्र ने कहा कि यदि चालक हार्न बजा देता तो सभी श्रमिक अलर्ट होकर सुरक्षित हो जाते है। अधिकारियों ने इस मामले में जांच की बात कही हैं। ठेकदार के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अलावा मृतक श्रमिकों के परिजनों ने मुआवजे की भी मांग की हैं।












Click it and Unblock the Notifications