बेटों के साथ पार्टी कर रही थी मॉडल, जिम्बाव्बे की फर्स्ट लेडी ने रॉड से किया हमला

साउथ अफ्रीका की मॉडल ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति की पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे की फर्स्ट डेली पर मॉडल के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। साउथ अफ्रीका की मॉडल ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति की पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है। वहीं मॉडल ने मारपीट के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी है।

 फर्स्ट लेडी ने मॉडल पर किया हमला

फर्स्ट लेडी ने मॉडल पर किया हमला

साउथ अफ्रीका की 20 साल की मॉडल गेब्रिएला एंजेल्स ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति की पत्नी ग्रेस मुगाबे पर मारपीट का आरोप लगाया है। गेब्रिएला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और कहा कि मुगाबे ने जोहानसबर्ग के एक होटल में मुगाबे ने जानलेवा हमला किया। मॉडल की शिकायत पर जोहानसबर्ग पुलिस ने 52 साल की मुगाबे के खिलाफ जीबीएच पर मामला दर्ज कर लिया है।

मॉडल के साथ मारपीट

मॉडल के साथ मारपीट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुगाबे अपने किसी निजी काम के सिलसिले में साउछ अफ्रीका आई थी, जहां एक होटल के कमरे में उन्होंने मॉडल पर हमला किया। वो साधारण पासपोर्ट पर वहां पहुंची थी। पुलिस ने उन्हें अभी अरेस्ट नहीं किया है। मुगाबे राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की दूसरी पत्नी है।

बेटों के साथ मॉडल को देखकर भड़कीं

बेटों के साथ मॉडल को देखकर भड़कीं

मॉडल गैब्रिएला ने बताया कि वो होटल में उनके बेटों के साथ पार्टी कर रही थी। वो वहां अपने एक दोस्त के साथ मुगाबे के बेटों रॉबर्ट और चाटुंगा से मिलने आई ती, लेकिन जब मुगाबे ने अपने बेटों के साथ उसे देखा तो नाराज हो गई और रॉड से मॉडल पर हमला करने लगी। किसी तरह से मॉडल अपनी जान बचाकर वहां से बागी, लेकिन उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई है। मॉडल ने अपने सिर पर लगी चोट के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+