मरते दम तक सिर्फ और सिर्फ बेनजीर से ही प्यार करूंगा: जरदारी
इस्लामाबाद। एक बार फिर से पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपने निजी कारणों की वजह से इंटरनेशनल मीडिया में छाये हुए हैं। जी हां इन दिनों जरदारी के दूसरी शादी के चर्चे जोर-शोर से मीडिया में हो रहे हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर भी जरदारी के दूसरे निकाह को लेकर बातें हो रही थीं।
लेकिन इन सारी बातों पर विराम तब लग गया जब जरदारी के प्रवक्ता ने मीडिया में बयान जारी करके कहा कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपनी दिवंगत बेगम बेनजीर भुट्टों से बेइतंहा मोहब्बत करते हैं, वो आज भी उसी शिद्दत से उन्हें प्यार करते हैं जैसे कि पहले करते थे, वो अपनी स्वर्गीय पत्नी बेनजीर भुट्टो के लिए ही जिएंगे और मरेंगे इसलिए उनकी दूसरी निकाह की खबर केवल बकवास है।
मालूम हो कि इन दिनों पाकिस्तान के मीडिया में यह खबर जोरों पर है कि जरदारी और अमेरिकी डॉक्टर तनवीर जमानी ने साल 2011 में ही शादी कर ली थी, तनवीर जमानी भी इन दिनों हर टीवी चैनल की रौनक बनी हुई हैं लेकिन अपने और जरदारी के रिश्तों पर साफ-साफ कोई जवाब नहीं दे रही हैं। जरदारी के प्रवक्ता ने तनवरी जमानी को झूठा कहते हुए आवाम से अपील की है को इस तरह का बातों पर यकीन ना करें।













Click it and Unblock the Notifications