प्यार का व्यापार करती है भारतीय मूल की ये लड़की, बना रखे हैं 3 बॉयफ्रेंड, हर महीने लाखों की कमाई
आशा चोपड़ा ने कहा कि, ''फोन पर बात कर पैसा कमाने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं एक ऐसा जीवन जी सकती हूं जिसे मैं बहुत आसानी से चाहती हूं और फिर इसे मैंने और अधिक गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।"
शेफील्ड (ब्रिटेन), फरवरी 18: कुछ महीने पहले तक एक मामूली नौकरी कर मामूली कमाई करने वाली 20 साल की एक लड़की, जब से 'प्यार के व्यापार' में कदम रखा है, वो लाखों में खेल रही है। ब्रिटेन के शेफील्ड शहर की रहने वाली भारतीय मूल की आशा चोपड़ा की उम्र अभी 20 साल है, लेकिन उसका प्यार वाला व्यापार काफी चल रहा है।

चल निकला प्यार वाला व्यापार
आशा चोपड़ा का प्यार वाला बिजनेस कितना कामयाब है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं, कि ब्रिटेन के कई इंटरनेशनल अखबारों में उसपर लेख लिखे गये हैं। ब्रिटिश अखबर 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, आशा चोपड़ा ने तीन अलग अलग बॉयफ्रेंड बना रखे हैं, जिनमें वो प्यार बांटती है और वो हर महीने करीब 5 से 6 लाख रुपये कमा लेती है।

बॉयफ्रेंड को कहती है सुगर डैडी
आशा चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड्स को 'सुगर डैडी' कहकर संबोधित करती है। ये तीनों बॉयफ्रेंड आशा चोपड़ा से उम्र में काफी बड़े हैं, जिन्हें वो 'सुगर डैडी' कहती है। ये तीनों बॉयफ्रेंड काफी अमीर हैं और इनके साथ रिलेशनशिप में रहकर वो हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर लेती है। आशा चोपड़ा को कुछ दिन पहले अपने एक बॉयफ्रेंड से लेटेस्ट आईफोन भी गिफ्ट में मिला है।

बारी बारी से करती है मुलाकात
आशा चोपड़ा अपने तीनों बॉयफ्रेंड से बारी बारी मुलाकात करती है। हालांकि, अब उसने कहा है कि, उसे एक हफ्ते के बाद ही अपने एक बॉयफ्रेंड से सच्चा वाला प्यार हो गया है। डेली स्टार से बात करते हुए आशा चोपड़ा ने कहा है कि, 'तीसरे बॉयफ्रेंड के साथ एक हफ्ते तक रहने के बाद उसे लगा कि, उसे अपने तीसरे सुगर डैडी से सच्चा वाला प्यार हो गया है।' आशा चोपड़ा ने कहा कि, "मुझे अच्छा लगता है जब मैं उसके आसपास होती हूं और वास्तव में मैं उससे मिलने के लिए उत्साहित होती हूं और ऐसा नहीं लगता कि मैं बातचीत खत्म होने का इंतजार कर रही हूं, ताकि मुझे कुछ पैसे मिल सकें।'

तीसरे 'सुगर डैडी' से हुआ प्यार
आशा चोपड़ा ने कहा कि, ''मैंने उसकी छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है, जिसने मुझे उसकी ओर आकर्षित किया है। जैसे कि वह जिस तरह से मुस्कुराता है, उसका सेंस ऑफ ह्यूमर मेरे जैसा ही है, वो जिस तरह से वह मुझे देखता है और भी बहुत कुछ।" आपको बता दें कि, कभी मामूली काम करने वाली आशा चोपड़ा ने सबसे पहले 18 साल की उम्र में पहला 'सुगर डैडी' बनाया था और प्यार पड़ोसने का काम शुरू किया था।

अब करती है लाखों की कमाई
आशा चोपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, वो अपनी पिछली नौकरी से नफरत करती है, जहां वो एक महीने में करीब 6 हजार से 8 हजार रुपये कमाती थी। उसने कहा कि, नौकरी करने के बाद वो जब घर आती थी, तो वो लोगों से फोन पर बात करती थी और 10 मिनट की बातचीत के बाद वो करीब 10 हजार रुपये कमाने लगी। इसके बाद ही उसने सोचा कि ये काम काफी अच्छा है और अगर वो प्यार के बिजनेस में उतर जाती है, तो वो काफी कमा सकती है। इसी के बाद उसने प्यार का व्यापार शुरू किया और उसने बॉयफ्रेंड बनाना शुरू कर दिया।
डेटिंग एप और टिंडर से मदद
आशा चोपड़ा ने कहा कि, ''फोन पर बात कर पैसा कमाने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं एक ऐसा जीवन जी सकती हूं जिसे मैं बहुत आसानी से चाहती हूं और फिर इसे मैंने और अधिक गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।" आशा ने कहा कि, 'वो अब हर महीने करीब 5 से 6 लाख रुपये काफी आसानी से कमा लेती है और इसमें वो गिफ्ट्स शामिल नहीं हैं, जो उसे अपने बॉयफ्रेंड्स से मिलते हैं।' हाल ही में उसे डिजाइनर बैग और जूते के साथ-साथ, नया iPhone 13 उपहार में दिया गया था, क्योंकि उसका फोन टूट गया था। इसके साथ ही उसने कहा कि, उसके ब्यूटी मेकअप्स का खर्च भी उसके बॉयफ्रेंड ही उठाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications