VIDEO: इस मासूम को देखकर समझ जाएंगे, कितना भयानक होता है युद्ध का चेहरा

सीरिया। सोमवार को सीरिया में चार स्ट्राइक हुईं, जिनमें वहां के दो नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। इसी हमले में घायल होने वाली एक मासूम सी बच्ची है अया।

aya

हमले के बाद सोमवार को एक नजदीकी अस्पताल में अया को लाया गया। अया की इस हालत का एक शख्स ने वीडियो भी बनाया जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि अया बार-बार अपने पिता (बाबा कहकर) को बुला रही है और डॉक्टर उसके चेहरे और पीठ पर से बह रहे खून को पोंछ रहे हैं और इलाज कर रहे हैं।

अया सोमवार को हुई स्ट्राइक में मोर्टार के छर्रों से घायल हुई है। हालांकि, अया का इलाज करने के बाद उसे उसके पिता से मिला दिया गया। पिता को पाकर बच्ची खुश हो गई।

ऐसा होता है युद्ध का चेहरा

सीरिया से आई ये वीडियो दिखा रही है कि युद्ध का चेहरा कितना खतरनाक होता है। जिन मासूमों की कोई गलती नहीं है वह भी सजा भुगत रहे हैं। तालबिशाह न्यूज की तरफ से ये वीडियो जारी किया गया है।

यूं तो मीडिया ऐसी वीडयो नहीं दिखाता है, लेकिन आपको यह वीडियो दिखाने का मकसद महज इतना है कि आप भी जान सकें युद्ध का चेहरा कितना भयानक होता है और इससे सिर्फ तबाही ही हाथ लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+