रूस और चीन के विदेश मंत्रियों की दिलचस्प बातचीत वायरल... डरिए मत, आप दोस्तों के बीच हैं
ताशकंद, 29 जुलाईः उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन हो रहा है। इस दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रूसी विदेश मंत्री लावरोव चीनी विदेश मंत्री का अभिवादन करने के दौरान न डरने की बात कह रहे हैं।

इस वीडियो में एक हॉल में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को खड़े दिखाया गया है जहां वे लॉबी से निकलते चीनी विदेश मंत्री का इंतजार कर रहे हैं। सर्गेई लावरोव, वांग यी को देख दोनों बांहें फैलाते हैं और कहते हैं कि डरने की जरूरत नहीं है, इसके जवाब में चीनी मंत्री वांग यी कहते हैं कि हमें एक दूसरे पर भरोसा है। इसके जवाब में लावरोव कहते हैं कि आप दोस्तों के बीच हैं। वांग यी इस पर सहमति जताते हैं हामी भरते हैं। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है।
चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी 28-29 जुलाई को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग ले रहे हैं। यहां वह अन्य देशों के मंत्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति और विभिन्न क्षेत्रों में एससीओ के सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इसके अलावा वे तीन देशों के विदेश मंत्रियों के निमंत्रण पर एससीओ बैठक के बाद उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान का भी दौरा करेंगे। इस वर्ष चीन और उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ भी है।
पूर्वी एशिया विभिन्न आंतरिक और बाहरी कारकों के प्रभाव में नई चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन परिस्थितियों में, वांग की आगामी यात्रा चीन और पूर्वी एशियाई देशों के बीच पारंपरिक दोस्ती को आगे बढ़ाने, बेल्ट एंड रोड पहल के निर्माण के लिए उनके साथ सहयोग को मजबूत करने और साझा भविष्य के साथ एक समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोल ने कहा कि रूस, ताइवान के मुद्दे पर बीजिंग की "वन चाइना" नीति का समर्थन करता है। लावरोव ने ताशकंद में संवाददाताओं से कहा, "केवल एक चीन के अस्तित्व पर हमारी स्थिति अपरिवर्तित बनी हुई है।" "हमें चीन की संप्रभुता के सिद्धांत को बनाए रखने में कोई समस्या नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications