फिर व्हाइट हाउस में दलाई लामा का स्वागत करेंगे ओबामा
वाशिंगटन। चीन के कड़े विरोध को नजरअंदाज करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एक बार फिर व्हाइट हाउस में तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा का स्वागत करने को तैयार हैं। ओबामा के इस कदम से दलाई लामा को अलगाववादी मानने वाले चीन की त्योरियां चढ़ सकती हैं।

मीडिया को इजाजत नहीं
यह मुलाकात व्हाइट हाउस के मैप रूप में होगी, जिसमें प्रेस को आने की अनुमति नहीं होगी। तिब्बती धर्मगुरू इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। तिब्बती धर्मगुरू जब कभी अमेरिकी राजधानी में होते हैं तो अमेरिका के राष्ट्रपति आम तौर पर उनसे मुलाकात करते हैं।
अक्सर होती रहती है मुलाकात
इससे पूर्व व्हाइट हाउस ने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति दलाई लामा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक गुरू होने के कारण उनसे मुलाकात करते हैं।
हालांकि अमेरिका का मानना है कि तिब्बत चीन का अभिन्न हिस्सा है लेकिन दलाई लामा की अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ हर मुलाकात बीजिंग को नाराज कर देती है।












Click it and Unblock the Notifications