VIDEO: यमन के अदन एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका, हमले में पांच लोगों की मौत

नई दिल्‍ली। पश्‍चिम एशियाई देश यमन के अदन हवाईअड्डे पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक घटना के कुछ ही समय बाद यमन के लिए नवगठित सरकार का एक विमान सऊदी अरब से पहुंचा था।

VIDEO: यमन के अदन एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका, हमले में पांच लोगों की मौत

हमले के बाद हवाई अड्डे पर अफरातफरी मच गई। न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने राउटर्स के हवाले से वीडियो पोस्‍ट किया है। इसमें गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी जा सकती है। फिलहाल हमला क्‍यों और किसने किया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी साल 2016 में अदन एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला ईद के दिन हुआ था। हमलावरों ने सैनिक ठिकाने के गेट पर एक कार बम विस्फोट करके दूसरी कार के लिए अंदर जाने का रास्ता बनाया और भीतर जाने के बाद दूसरे वाहन को भी विस्फोट से उड़ा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+