इराक में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 200 से ज्‍यादा लोगों की मौत

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की संख्या 200 से भी ज्यादा हो गई है। इसे देश में हुए अब तक के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है। रविवार को बगदाद के
भीड़भाड़ वाले इलाके में एक ट्रक की मदद से आत्मघाती हमला हुआ।

terror-attack-in-iraq

इस हमले में 213 लोगों की जान गई है और कम से कम 200 घायल हुए हैं। इसके बाद इराक में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने कहा है कि गुनहगारों को हर हालत में सजा दी जाएगी। हालांकि इस हमले के बाद से अल अबादी सरकार की भी निंदा हो रही है।

देशवासियों में सुरक्षा इंतजामों को ले कर गुस्सा देखा जा सकता है। इंटरनेट में फैले एक वीडियो में कुछ लोगों को प्रधानमंत्री के काफिले पर पथराव करते देखा जा सकता है।

एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति को अबादी को कोसते हुए भी सुना जा सकता है। इसके बाद अबादी ने अपने बयान में कहा है कि मैं लोगों की भावनाओं को और गुस्से और दुख की घड़ी में उन्होंने जो किया, उसे समझता हूं।

साथ ही वह यह कहना भी नहीं भूले कि दिन भर में हजारों गाड़ियां शहर से गुजरती हैं, ऐसे में इस तरह के हमलों को रोक पाना मुश्किल काम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+