Year Ender 2025: 5 ऐसे घातक और सस्ते हथियार जो बदल देंगे जंग लड़ने का तरीका, एक तो भारत में ही बना!
Year Ender 2025: साल 2025 ग्लोबल डिफेंस टेक्नोलॉजी के लिए एक निर्णायक साल बनकर उभरा है। इस साल कई देशों और हथियार निर्माताओं ने ऐसे अत्याधुनिक सिस्टम पेश किए, जिन्होंने अवरोधन क्षमता, गतिशीलता (मोबिलिटी) और युद्धक्षेत्र में तकनीकी एकीकरण की सीमाओं को और आगे बढ़ा दिया। कई हाई टेक हथियार दुनिया में लॉन्च हुए, लेकिन इनमें से कुछ सिस्टम ऐसे हैं जो आने वाले सालों में युद्ध की तस्वीर बदल सकते हैं। यहां 2025 में सामने आए पांच सबसे महत्वपूर्ण रक्षा सिस्टम दिए गए हैं, जो डिफेंस टेक्नोलॉजी के एक नए युग की शुरुआत को दिखाते हैं।
इज़राइल की 'आयरन बीम'
इज़राइल की 'आयरन बीम' लेजर एयर डिफेंस सिस्टम 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही। सफल टेस्ट के बाद इसकी तैनाती की पुष्टि कर दी गई है। द टाइम्स ऑफ इज़राइल के मुताबिक, इज़राइली डिफेंस फोर्स (IDF) को 30 दिसंबर 2025 तक इसकी प्रारंभिक ऑपरेशनल क्षमता मिल जाएगी। राफेल कंपनी द्वारा विकसित यह सिस्टम 100 किलोवाट-कैटेगरी की हाई-एनर्जी लेजर वेपन सिस्टम (HELWS) है।

बेहद कम में लागत दुश्मन के हमले बेअसर
आयरन बीम की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहद कम लागत है। यह रॉकेट, छोटे कैलिबर मोर्टार, तोपखाने के गोले, ड्रोन और कम दूरी के अन्य खतरों को लगभग शून्य प्रति शॉट लागत में खत्म कर सकती है। यह सिस्टम लाइट की स्पीड से काम करता है, इसकी मैगजीन असीमित है और यह मल्टी-लेयर एयर डिफेंस सिस्टम के साथ आसानी से जुड़ जाता है। साथ ही इससे होने वाले collateral damage का भी प्रतिशत कम होने के कारण इसे भविष्य की एयर डिफेंस का गेम-चेंजर माना जा रहा है।
MQ-9B STOL ड्रोन: अब सिर्फ निगरानी नहीं
अमेरिका की जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स (GA-ASI) द्वारा विकसित MQ-9B STOL ड्रोन पहली बार 2022 में सामने आया था, लेकिन 2025 इसके लिए बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। GA-ASI की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल MQ-9B प्लेटफॉर्म को साब (Saab) के साथ मिलकर विकसित किए गए एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) मिशन पैकेज से अपग्रेड किया गया है।
छोटे रनवे से उड़ान, लंबी दूरी तक निगरानी
यह नई कॉन्फ़िगरेशन 2026 में प्रदर्शित की जाएगी, लेकिन 2025 में ही इसने MQ-9B STOL को जमीन और समुद्र दोनों सेनाओं के लिए एक बेहद उपयोगी प्लेटफॉर्म बना दिया है। इसकी लंबी सहनशक्ति (endurance) और छोटे रनवे से उड़ान भरने की क्षमता इसे निगरानी, चेतावनी और बहु-भूमिका अभियानों के लिए आदर्श बनाती है।
ओशकोश का ऑटोनॉमस व्हीकल: चलता-फिरता मिसाइल प्लेटफॉर्म
अक्टूबर 2025 में अमेरिका में आयोजित AUSA (Association of the United States Army) कार्यक्रम के दौरान Oshkosh Defense ने Family of Multi-Mission Autonomous Vehicles (FMAV) को लॉन्च किया। ओशकोश के मुताबिक, FMAV का एक वेरिएंट X-MAV है, जिसे Common Autonomous Multi-Domain Launcher-Heavy प्रोग्राम के तहत विकसित किया गया है।
चार टोमाहॉक मिसाइलें ढोने की क्षमता
इस सिस्टम की सबसे बड़ी ताकत इसका स्वायत्त (autonomous) चेसिस है, जो भारी पेलोड को संभाल सकता है। X-MAV को चार टोमाहॉक क्रूज़ मिसाइलों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। यह तकनीक युद्धक्षेत्र में मिसाइलों की तैनाती और मूवमेंट के तरीके को पूरी तरह बदल सकती है, जिससे सेनाओं को कहीं ज्यादा सामरिक लचीलापन मिलेगा।
ब्रिटेन का AJAX IFV: डिजिटल और घातक
DSEI 2025 (लंदन) में General Dynamics Land Systems UK और Lockheed Martin ने अगली पीढ़ी का AJAX Infantry Fighting Vehicle (IFV) पेश किया। यह वाहन पहले से सेवा में मौजूद Ajax परिवार का उन्नत संस्करण है। GDLS-UK के अनुसार, इसमें Advance Unmanned Turret, बेहतर मारक क्षमता, ज्यादा उत्तरजीविता और पूरा डिजिटल इंटीग्रेशन दिया गया है।
NATO के लिए तैयार, भविष्य के युद्ध के लिए फिट
AJAX IFV को खास तौर पर NATO इंटरऑपरेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका मॉड्यूलर डिज़ाइन और निर्यात-केंद्रित सोच इसे ब्रिटेन की एक मजबूत सैन्य क्षमता बनाती है। आधुनिक युद्धक्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो आने वाले सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभा सकता है।
भारत की बड़ी छलांग: DRDO का लेजर हथियार
13 अप्रैल 2025 को भारत ने भी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की। DRDO ने Mk-II(A) लेजर डायरेक्टेड-एनर्जी वेपन (DEW) का सफल प्रदर्शन किया। X (ट्विटर) पर DRDO द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस सिस्टम ने फिक्स्ड-विंग UAV और ड्रोन स्वार्म को सफलतापूर्वक नष्ट किया।
ड्रोन खतरे के खिलाफ भारत की नई ताकत
इस लेजर सिस्टम ने ड्रोन की संरचना को नुकसान पहुंचाया और उनके निगरानी सेंसर को निष्क्रिय कर दिया। इस सफलता के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास हाई-पावर लेजर DEW तकनीक है। यह सिस्टम खतरों को ट्रैक करने, उन्हें लॉक करने और लेजर ऊर्जा से निष्क्रिय करने में सक्षम है, जिससे ड्रोन और छोटे हवाई खतरों के खिलाफ भारत की सुरक्षा क्षमता कई गुना बढ़ गई है।
भविष्य की जंग तकनीक से लड़ी जाएगी
2025 में सामने आए ये पांचों डिफेंस सिस्टम साफ संकेत देते हैं कि भविष्य की लड़ाइयां पारंपरिक हथियारों से कम और लेजर, ड्रोन, ऑटोनॉमस सिस्टम और डिजिटल प्लेटफॉर्म से ज्यादा लड़ी जाएंगी। कम लागत, तेज प्रतिक्रिया और ज्यादा सटीकता-यही नई रक्षा तकनीक की पहचान बनती जा रही है। Gen Z की भाषा में कहें तो 2025 वह साल है, जब वॉरफेयर पूरी तरह "फ्यूचर मोड" में चला गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications