चीन के शिनजियांग में आतंकी हमला, ISIS स्‍टाइल में लोगों पर चाकू से हुआ वार

चीन के शिनजियांग में आतंकवादियों ने किया लोगों पर चाकू से हमला। पांच लोगों की मौत और पांच लोग घायल। चप्‍पे-चप्‍पे पर तैनात सेना और सुरक्षा बल।

शिनजियांग। चीन के शिनजियांग प्रांत के पिशान में एक आतंकी हमला हुआ है जिसमें आतंकवादियों ने चाकू से लोगों पर हमला किया। इस हमले में पांच लोग घायल हुए और इतने ही लोगों की मौत हो गई। चीन के शिनजियांग में यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह का कोई आतंकी हमला हुआ है।

चीन-में-आतंकी-हमला-ISIS-स्‍टाइल में-लोगों-पर-चाकू-से-वार

पूरे देश में हाई अलर्ट

पुलिस ने आतंकवादियों को मार गिराया है और इलाके में चप्‍पे-चप्‍पे पर सेना को तैनात कर दिया है। शिनजियांग प्रांत चीन का एक मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है और यहां पर हुआ यह हमला सबसे ताजी घटना है। बुधवार की शाम हुए इस हमले ने चीन की नींद उड़ा दी है। हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक तीनों हमलावरों को गोली मार दी गई है और इसे एक आतंकी हमला करार दिया गया है। चीन में इस घटना के बाद हाई लेवल का अलर्ट जारी किया गया है। आतंकवादी शिनजियांग के उइग्‍यूर थे लेकिन सरकार की ओर से अभी तक संदिग्‍धों की पहचान नहीं बताई गई है। एक होटल मैनेजर की मानें तो वह हमले के बाद अभी तक सकते में हैं और उसने आज से पहले इतना बुरा हमला अभी तक पिशान में नहीं देखा है।

सुसाइड अटैक में 39 की मौत

यह हमला एक रेजीडेशिंयल कंपाउंड में हुआ और यह कंपाउंड शहर के पश्चिमी हिस्‍से में है जो कि सरकार के हेडक्‍वार्टर से ज्‍यादा दूर नहीं है। ग्‍लोबल टाइम्‍स के मुताबिक पिशान काउंटी को आतंकवादियों का अड्डा माना जाता है और यहां पर तीन वर्ष पहले एक सुसाइड अटैक भी हो चुका है। मई 2014 में हुए उस हमले में पिशान के चार लोगों शिनजियांग की प्रांतीय राजधानी उमयूम्‍की की बाजार में हमला किया था। हमले में 39 लोगों की मौत हुई थी और करीब 100 लोग जख्‍मी हो गए थे। यहां पर मौजूद मुसलमान अलगाववादियों को सरकार हिंसक हमलों के लिए जिम्‍मेदार मानती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+