शी जिनपिंग ने अपनी सेना से मुलाकात कर कहा- युद्ध जीतने पर फोकस करें
बीजिंग। दूसरी बार चीन की सत्ता संभालने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार पीपुल्स लीबरेशन आर्मी से मीटिंग की। शी जिनपिंग ने अपनी सेना ने मुलाकात कर कहा कि वे युद्ध जीतने पर फोकस करें। चीन कांग्रेस में दूसरी बार राष्ट्रपति चुनने के बाद जिनपिंग ने अपनी सेना को 2050 तक वर्ल्ड क्लास मिलिट्री बनाने को कहा है। शी जिनपिंग माओ त्सेतुंग के बाद चीन के सबसे ताकतवर नेता माने जा रहे हैं।

चीन की 19वीं कांग्रेस पार्टी में जिनपिंग को अगले पांच साल के लिए फिर से राष्ट्रपति चुनने के बाद गुरूवार को बिजिंग में सेंट्रल मिलिट्री कमिशन (CMC) और अन्य टॉप अधिकारियों से मुलाकत की। मीटिंग में जिनपिंग मिलिट्री यूनिफॉर्म में दिखाई दिए। मीटिंग में जिनपिंग ने मिलिट्री के टॉप अधिकारियों से मुलाकात कर पार्टी के प्रति वफादार रहने के लिए, युद्ध कैसे जीतना है इस पर फोकस करना, साइंटिफिक तौर तरीकों से यूनिट को संभालना, सेना का नेतृत्व करने के लिए सख्त कानून और नियमों का पालन करना जैसे मुद्दों पर फोकस किया।
जिनपिंग ने अपने अधिकारियों से सेना के भीतर पार्टी निर्माण के लिए, नेशनल डिफेंस सिस्टम और लड़ाकू प्रशिक्षण और अभ्यास को जारी रखने के लिए चर्चा की। जिनपिंग ने 18 अक्टूबर को शुरू हुई कांग्रेस मीटिंग में पार्टी को कहा था कि 2050 तक वर्ल्ड क्लास मिलिट्री खड़ी करने को कहा है।
चीनी राष्ट्रपति ने कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के उद्घाटन भाषण में "नए दौर" की बात कही थी जिसके तहत चीन को 2050 तक "एक ग्लोबल लीडर" बनाना है। शी ने अपनी छवि एक जिम्मेदारी नेता की बनायी है।












Click it and Unblock the Notifications