Vladirmir Putin China Visit: अक्टूबर में चीन दौरे पर जाएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, शी जिनपिंग ने किया आमंत्रित
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन यात्रा पर जाएंगे। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने बीजिंग में मास्को के पूर्व राजदूत के हवाले से बताया कि चीन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अक्टूबर में यात्रा के लिए आमंत्रित किया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को बीजिंग में रूस की संसद के ऊपरी सदन फेडरेशन काउंसिल की अध्यक्ष वेलेंटीना मतवियेंको के साथ अपनी बैठक के दौरान इसका उल्लेख किया है।

चीन में पूर्व रूसी दूत एंड्री डेनिसोव, जो वर्तमान में परिषद की विदेशी मामलों की समिति के उपाध्यक्ष हैं, का हवाला देते हुए TASS ने बताया कि शी ने मतवियेंको को पुतिन की इस यात्रा के बारे में बताया है।
शी जिनपिंग ने कहा कि पूर्व रूसी राजदूत को बताया कि वे तीसरे बेल्ट एंड रोड फोरम में भाग लेने के लिए अक्टूबर में रूसी राष्ट्रपति की यात्रा के लिए तैयारी कर रहे हैं। पुतिन ने 2017 और 2019 में बीजिंग द्वारा आयोजित फोरम के पिछले दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा था।
पुतिन की आखिरी चीन यात्रा पिछले साल फरवरी में हुई थी, जब उन्होंने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया था। इसके कुछ ही दिनों बाद रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था।
इससे पहले क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि अब दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत संबंधों को और आगे बढ़ाने का अच्छा समय आ गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुतिन की चीन यात्रा तारीख जल्द ही घोषित की जाएगा।
इससे पहले चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने मार्च महीने में रूस का दौरा किया था। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद जिनपिंग पहली बार 20 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे थे।
जिनपिंग ने इस दौरे के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन को अपने देश आने के लिए आमंत्रित किया था। शी जिनपिंग ने कहा था- मैंने रूसी राष्ट्रपति को इस साल चीन आने का न्योता दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि रूसी PM भी जल्द ही चीन आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications