Xi Jinping Daughter: चीनी राष्ट्रपति की जायज बेटी Xi Mingze कौन है? जिसे देखने पर होती है उम्रकैद?
Xi Jinping Daughter: चीन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping), हमेशा चर्चा में रहते हैं अगर बात किसी भी तरीके से विदेश मामलों से जुड़ी हो। उनकी चीन के लिए नीति, उनकी विदेश नीति, उनकी मैन्युफेक्चरिंग और ग्रोथ को लेकर नीति या फिर आंतरिक सुरक्षा को लेकर उनकी समझ हमेशा उनके कॉम्प्टीटर्स से आगे रहती है। आप इस बात से सहमत हो सकते हैं, असहमत हो सकतें पर इग्नोर नहीं कर सकते। जितने ओपन वे दुनिया के सामने अपने विचार रखते हैं उतनी ही छुपी हुई उनकी निजी जिंदगी है। इसलिए उनकी पत्नी और बेटी को लेकर बाहरी हल्कों में कम ही चर्चा होती है। ऐसे में हम जानेंगे कौन हैं उनकी बेटी शी मिंगजे (Xi Mingze)।
33 की उम्र और बीजिंग में शुरुआती शिक्षा
शी मिंगज़े का जन्म 25 जून 1992 को चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के फ़ूज़ौ शहर में हुआ था। वह एक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आती हैं। शुरुआती शिक्षा उन्होंने बीजिंग के जिंगशान स्कूल और बाद में हांगझोउ फॉरेन लैंग्वेज स्कूल से प्राप्त की, जहां उन्होंने फ्रेंच भाषा का अध्ययन किया। इसके बाद अमेरिका जाने से पहले उन्होंने झेजियांग यूनिवर्सिटी में लगभग एक साल तक पढ़ाई की।

हार्वर्ड में नाम बदलकर लिया था एडमीशन
साल 2010 में शी मिंगज़े ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में किसी दूसरे नाम से दाखिला लिया, ताकि उनकी पहचान सार्वजनिक न हो। रिपोर्टों के मुताबिक, हार्वर्ड में केवल कुछ चुनिंदा प्रोफेसर और करीबी दोस्त ही जानते थे कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेटी हैं। उन्होंने 2014 में मनोविज्ञान विषय में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। कुछ रिपोर्टों में अंग्रेज़ी विषय का भी ज़िक्र किया गया है।
कभी नहीं आती नजर
शी मिंगज़े हमेशा से लो-प्रोफाइल जीवन जीती आई हैं। उनकी सार्वजनिक मौजूदगी बहुत कम देखने को मिली है। 2008 के सिचुआन भूकंप के बाद उन्होंने मियानझू के हानवांग क्षेत्र में एक हफ्ते तक राहत कार्यों में हिस्सा लिया था। इसके अलावा 2013 में वह अपने माता-पिता के साथ शानक्सी प्रांत के लियांगजिआहे गांव गई थीं, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को चीनी नववर्ष की शुभकामनाएं दी थीं।
अमेरिका में रहने को लेकर पुरानी रिपोर्टें
जापानी अखबार असाही शिम्बुन के पत्रकार केनजी मिनामुरा ने 2015 में न्यू यॉर्कर को बताया था कि अमेरिका में रहते हुए शी मिंगज़े बेहद अनुशासित जीवन जीती थीं और ज़्यादातर समय पढ़ाई में बिताती थीं। ताइवानी मीडिया और बिजनेस इनसाइडर जैसी रिपोर्टों के मुताबिक, वह 2010 से हार्वर्ड से जुड़ी रही हैं। कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि उनकी सुरक्षा के लिए चीनी अंगरक्षक तैनात थे और इसमें एफबीआई की भी भूमिका रही।
जानकारी देने और फोटो लीक करने पर उम्रकैद
शी मिंगज़े की निजता को लेकर चीन बेहद सख्त रहा है। साल 2019 में नीयू टेंगयू नाम के एक व्यक्ति को शी मिंगज़े और अन्य शीर्ष चीनी नेताओं की निजी जानकारी ऑनलाइन लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे 14 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई। जो भारत में उम्रकैद के बराबर है। यह मामला दिखाता है कि चीनी सरकार उनकी निजी जानकारी को कितनी गंभीरता से सुरक्षित रखती है। इसे आप ऐसे भी कह सकत हैं कि शी मिंग्जे को देखना भी कानूनन जुर्म है।
क्या राजनीति में आएंगी शी मिंगज़े?
अपने परिवार के प्रभाव के कारण शी मिंगज़े के राजनीतिक भविष्य को लेकर अक्सर अटकलें लगाई जाती हैं, लेकिन अब तक उन्होंने राजनीति में आने का कोई संकेत नहीं दिया है। वह निजी जीवन और शिक्षा पर ही ध्यान देती रही हैं। मौजूदा हालात में, अमेरिका-चीन व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक टकराव के बीच उनका नाम अनजाने में एक प्रतीक बन गया है, जो दिखाता है कि वैश्विक राजनीति का असर व्यक्तिगत जीवन तक कैसे पहुंचता है।
अभी कहां हैं शी मिंगजे?
वर्तमान में वे चीन में ही रह रही हैं, लेकिन क्या कर रही हैं या कहां रह रही हैं इसके बारे में जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है। यहां तक कि अगर कोई इस बारे में जानकारी देता है या उनकी फोटो जारी करता है तो उसे सख्त सजा हो सकती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications