WWE के लाइव मैच में खिसकी महिला रेसलर की ड्रेस, तस्वीरें हो गईं वायरल

अमेरिकी WWE रेसलर शार्लेट फ्लेयर अपनी फाइट के दौरान वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं।

टेक्सास: WWE के यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने रविवार रात को हुए कांटे के मुकाबले में डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन ब्रॉक लैसनर को हराकर 'यूनिफाइड अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन' का खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि रेसलिंग का ये सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट 'रेसलमेनिया-38' इस बार कुछ और वजहों से भी सुर्खियों में है। दरअसल शनिवार रात को खेले गए एक मुकाबले में अमेरिकी WWE रेसलर शार्लेट फ्लेयर अपनी फाइट के दौरान वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं, जिसके चलते मैच के प्रसारण को कुछ समय के लिए ब्लैक आउट करना पड़ा

शार्लेट फ्लेयर और रोंडा रोसी के बीच हुआ मुकाबला

शार्लेट फ्लेयर और रोंडा रोसी के बीच हुआ मुकाबला

द सन की खबर के मुताबिक, 'रेसलमेनिया-38' में शनिवार को रेसलर शार्लेट फ्लेयर और रोंडा रोसी के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाला मुकाबला देखने को मिला। टेस्सास में आर्लिंग्टन के एटीएंडटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों ही रेसलर ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन इसी दौरान एक ऐसा मौका आया, जब रिंग में लड़ते हुए शार्लेट फ्लेयर की ड्रेस ऊपर से खिसक गई।

'निप स्लिप' मोमेंट का शिकार हुईं शार्लेट

'निप स्लिप' मोमेंट का शिकार हुईं शार्लेट

फाइट के दौरान शार्लेट फ्लेयर की ड्रेस ऊपर से खिसकने की वजह से वो 'निप स्लिप' मोमेंट का शिकार हो गईं और मैच का लाइव प्रसारण रोकना पड़ा। आयोजकों ने आनन-फानन में लाइव टेलीकास्ट को ब्लैक आउट कर हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना के फोटो और वीडियो ले चुके थे। कुछ ही देर बाद इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

2020 में रेसलिंग मैच के दौरान भी हुआ था ऐसा

2020 में रेसलिंग मैच के दौरान भी हुआ था ऐसा

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'शार्लेट फ्लेयर के साथ आज एक बार फिर निप स्लिप मोमेंट हो गया।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शार्लेट फ्लेयर के लाइव मैच के दौरान मेरे टेलीविजन की स्क्रीन अचानक ब्लैक हो गई, लेकिन मुझे जरा भी ताज्जुब नहीं हुआ।' आपको बता दें कि शार्लेट फ्लेयर इससे पहले भी 2020 में एक रेसलिंग मैच के दौरान इस तरह के 'निप स्लिप' मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं।

शार्लेट ने बरकरार रखा स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन का खिताब

शार्लेट ने बरकरार रखा स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन का खिताब

सांसें रोक देने वाले इस मैच में हालांकि शार्लेट फ्लेयर ने फाइनल मुकाबले में अमेरिकी रेसलर रोंडा रोसी को करारी शिकस्त दी और अपना स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन का खिताब बरकरार रखा। गौरतलब है कि 2012 में रेसलिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं शार्लेट अभी तक 6 बार स्मैकडाउन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

13 बार की महिला रेसलर चैंपियन हैं शार्लेट

13 बार की महिला रेसलर चैंपियन हैं शार्लेट

आपको बता दें कि शार्लेट फ्लेयर WWE के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली महिला रेसलर्स में शामिल हैं। शार्लेट 13 बार की महिला रेसलर चैंपियन, विमेंस रॉयल रंबल की विनर और रेसलमेनिया मेन इवेंटर रह चुकी हैं। शनिवार के मुकाबले में शार्लेट ने 'द ग्रैंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल' में चौथी बार मैच जीतकर इतिहास रच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+