WTO: अमेरिका की तरफ से दायर केस में भारत को मिली हार, निर्यात सब्सिडी को बताया गैर-कानूनी
नई दिल्ली। वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्लूटीओ ) ने अपने एक फैसले में भारत को करारा झटका देते अमेरिका के एक फैसले का समर्थन किया है। अमेरिका के साथ भारत के ट्रेड विवाद के बीच ही संस्था ने भारत को आदेश दिया है कि उसे अगले चार माह के अंदर अपनी सभी निर्यात संबंधी योजनाओं को बंद करना होगा। इसके साथ ही संस्था ने भारत को अगले छह माह के अंदर सभी सेज स्कीमों को बंद करने का आदेश भी दिया है। डब्लूटीओ ने भारत की तरफ से निर्यात सब्सिडी को पूरी तरह से गैर-कानूनी करार दे दिया है। इस तरह से भारत को निर्यात सब्सिडी से जुड़ी अपनी एक याचिका में अमेरिका के सामने हार का मुंह देखना पड़ा है।

क्या कहा संस्था ने और क्या थे अमेरिका के आरोप
डब्लूटीओ की विवाद निपटान समिति (डेस्प्यूट सेटलमेंट बॉडी) की तरफ से गुरुवार को कहा गया है कि ये योजनाएं अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों के अनुरूप नहीं है। इस बीच, भारत ने कहा है कि वह डब्लूटीओ की विवाद निपटान समिति के निर्णय के खिलाफ अपील करेगा। अमेरिका ने भारत पर आरोप लगाया था कि ये स्कीम अमेरिकी कंपनियों के हितों को नुकसान पहुंचा रही है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ईओयू, इलेक्ट्रानिक्स हार्डवेयर टेक्नोलॉजी पार्क स्कीम, ईपीसीजी और एमईआईएस सब्सिडी और प्रतिपूरक उपायों पर डब्ल्यूटीओ समझौता के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। समिति ने कहा है कि भारत को रिपोर्ट स्वीकार के 90 दिनों के भीतर प्रतिबंधित सब्सिडी को वापस लेना चाहिए।
फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है भारत
इस फैसले के बाद भारत को प्रोत्साहन योजनाओं को इस रूप से तैयार करना होगा जिससे वह डब्लूटीओ व्यवस्था के अनुरूप हो। भारत संस्था की विवाद निपटान प्रणाली के अपीलीय निकाय की व्यवस्था के खिलाफ अपील दायर कर सकता है। अमेरिका ने पिछले साल 14 मार्च को भारत की भारत वस्तु निर्यात योजना (एमईआईएस), निर्यात उन्मुख इकाइयां तथा निर्यात संवर्द्धन पूंजीगत सामान (ईपीसीजी) योजना और शुल्क मुक्त आयात योजना जैसी निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं को लेकर उसे डब्ल्यूटीओ की विवाद निपटान प्रणाली के तहत आरोप दायर किया था।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications