ओमिक्रॉन को लेकर बिल गेट्स ने चेताया, कहा- कोरोना महामारी का सबसे बुरा फेज आ सकता है

नई दिल्ली, दिसंबर 22। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर तमाम एक्सपर्ट अभी तक अलग-अलग भविष्यवाणी कर चुके हैं, लेकिन सभी की एक बात जो कॉमन है वो ये कि हर कोई आने वाले दिनों में ओमिक्रॉन से हालात खराब होने की आशंका जाहिर कर रही है। इस खतरे के बीच माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने भी ये आशंका जाहिर की है कि आने वाले दिनों में ओमिक्रॉन वेरिएंट से बहुत ही खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती है।

bill gates on omicron variant

अन्य वायरस की तुलना में तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन

बिल गेट्स ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट का आना कोरोना महामारी के दौर का सबसे बुरा फेज साबित हो सकता है। उन्होंने कहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएटं इतिहास में किसी भी वायरस की तुलना में सबसे अधिक तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत है कि वैक्सीन की बूस्टर डोज की शुरुआत की जाए और संक्रमण को रोकने के लिए उचित सावधानियां बरतें।

मैंने अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं- बिल गेट्स

बिल गेट्स ने अपने ट्वीट के जरिए कहा है, "जब ऐसा लग रहा था कि जीवन सामान्य हो जाएगा, हम महामारी के सबसे बुरे हिस्से में प्रवेश कर सकते हैं। हम सभी के लिए ओमीक्रॉन बहुत बुरा वक्त लेकर आने वाला है। ये हर किसी के घर में दस्तक देगा। मेरे करीबी दोस्तों के पास अब यह है, और मैंने अपनी अधिकांश छुट्टियों की योजना रद्द कर दी है।" उन्होंने कहा कि नए वेरिएंट के जल्द ही दुनिया के हर देश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की संभावना है। ऐसे में इसे बहुत ही गंभीरता से लेने के जरूरत है।

अमेरिका में ओमिक्रॉन का कहर

आपको बता दें कि ओमिक्रॉन को लेकर बिल गेट्स की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका में ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए केस तेजी से बढ़े हैं। अमेरिका में पिछले एक सप्ताह के अंदर कुल मामलों में 73 प्रतिशत नए मरीज ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिले हैं। ओमिक्रॉन की दस्तक के वक्त ये संख्या 3 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+