20 साल की उम्र में दुनिया के सबसे ऊंचे घोड़े 'बिग जेक' की मौत, ऊंचाई इतनी कि सवारी के लिए लगानी पड़े सीढ़ी

विस्कॉन्सिन, जुलाई 06 : दुनिया के सबसे ऊंचे घोड़े में शुमार 'बिग जेक' की 20 साल की उम्र में विस्कॉन्सिन (अमेरिका) में मौत हो गई। कोरोना काल में जहां आए दिन कोई ना कोई बुरी खबर सामने आती रहती हैं। वहीं अब दुनिया के सबसे ऊंचे कद का घोड़े 'बिग जेक' ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक 2 हफ्ते पहले विस्कॉन्सिन के एक फार्म में घोड़े की 20 साल की उम्र में मौत हो गई। बिग जेक का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं। आखिर क्यों था वो खास, जानिए...

ऊंचाई 6 फीट 10 इंच थी बिग जेक की लंबाई

ऊंचाई 6 फीट 10 इंच थी बिग जेक की लंबाई

बिग जेक दुनिया के सबसे शानदार घोड़ों की लिस्ट में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेल्जियन नस्ल के इस घोड़े की खुरों से लेकर कंधों तक की ऊंचाई 6 फीट 10 इंच थी। वहीं उसका वजन 2,500 पाउंड था यानी 1,136 किलोग्राम। 'बिग जेक' को 2010 में दुनिया के सबसे ऊंचे जीवित घोड़े के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली थी, जिसने 11 साल तक इस रिकॉर्ड को कायम रखा।

85 एकड़ के फार्म में रहता था बिग जेक

85 एकड़ के फार्म में रहता था बिग जेक

बता दें कि बिग जेक विस्कॉन्सिन के पोयनेट में जेरी गिलबर्ट और उनकी पत्नी वेलिसिया गिलबर्ट के साथ 85 एकड़ के एक फार्म में रहता था। बिग जेक की मौत के बाद जेरी गिलबर्ट परिवार को बड़ा सदमा लगा है। WMTV के मुताबिक गिल्बर्ट ने बताया कि जेक बहुत ही स्पेशल होर्स था। दुख की बात है कि कुछ हफ्ते पहले जेक का 20 साल की उम्र में निधन हो गया। गिल्बर्ट ने आगे बताया कि बिग जेक हमारे लिए घोड़े से बढ़कर परिवार का हिस्सा था।

बिग जेक के मालिक ने कही ये बात

बिग जेक के मालिक ने कही ये बात

बिग जेक के मालिक जेरी ने कहा कि बिग जेक बहुत टैलेंटेड था। उन्होंने बताया कि जेक हर दिन लगभग 1 बजे झपकी लेता था और वह खर्राटे भी लेता था और यह अब तक की सबसे मजेदार बात थी। वहीं घोड़े की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग मायूस नजर आ रहे है। लोग बिग जेक को याद करते हुए उसकी मौत पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+