Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bernard Arnault: दुनिया का सबसे अमीर कारोबारी चुन रहा उत्तराधिकारी, पांच बच्चों के बीच ऑडिशन

बर्नार्ड अर्नाल्ट की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर से ज्यादा आकी गई है और उन्होंने पिछले ही साल एलन मस्क को पीछे छोड़ा है, जिनकी संपत्ति ट्वीटर खरीदने के बाद 100 अरब डॉलर से कम हो गई।

Bernard Arnault

Bernard Arnault News: लुइस वुइटन (एलवीएमएच) के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट, जो इस वक्त दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं, उन्होंने अपने बांच बच्चों के बीच से नया उत्तराधिकारी चुनने के लिए ऑडिशन की प्रक्रिया अपनाई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी ने एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन एसई के मुख्यालय में पांच बच्चों का ऑडिशन लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऑडिशन प्राइवेट लंच रूम में आयोजित किया गया था और पांचों बच्चों के बीच उत्तराधिकारी चुनने के लिए 90 मिनट तक बातचीच चली।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बर्नार्ड अर्नाल्ट, कंपनी के निजी भोजन कक्ष के अंदर महीने में एक बार अपने पांच बच्चों से दोपहर के भोजन के लिए मिलते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा है, कि दोपहर का भोजन 90 मिनट तक चलता है और फ्रांसीसी अरबपति अपने आईपैड पर चर्चा के विषयों को पढ़ना शुरू करते हैं और उसके बाद ये बातचीत शुरू होती है।

लंच के दौरान अरबपति कारोबारी अरनॉल्ट अपने लक्जरी व्यापारिक साम्राज्य को लेकर आगे की रणनीति पर अपने बच्चों के साथ चर्चा करते हैं।

उत्तराधिकारी की खोज के लिए ऑडिशन

डब्ल्यूएसजे के मुताबिक, कंपनी को लेकर बर्नार्ड अर्नाल्ट अपने पांचों वयस्क बच्चों से सलाह मांगते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 74 साल के हो चुके अरबपति कारोबारी लंच के दौरान अपने बच्चों के पास गये और उनसे सलाह मशविरा किया। कंपनी पर नजर रखने वाले जानकारों का कहना है, कि ऐसा लगता है, कि बर्नार्ड अर्नाल्ट जब एक बार अपने उत्तराधिकारी की खोज को पूरा कर लेंगे, वो उनके नाम की घोषणा कर देंगे।

कंपनी के जानकारों ने कहा, कि ऐसा लगता है कि ये वक्त अब LVMH कंपनी में बदलाव का है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बर्नार्ड अर्नाल्ट अपने बच्चों का बेहद प्रभावी ढंग से उनका ऑडिशन लेते हैं, और यह देखने की कोशिश करते हैं, कि उनके लग्जरी उत्पाद के साम्राज्य को संभालने के लिए सही उम्मीदवार कौन है। हालांकि, अरबपति कारोबारी ने फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है, कि वह अपने उत्तराधिकारी के रूप में किसे चुनेंगे, लेकिन वो कह चुके हैं, कि उत्तराधिकारी का चुनाव योग्यता के आधार पर होगा।

डब्ल्यूएसजे की रिपोर्ट में कहा गया है, कि ये मासिक सत्र उनके बच्चों को तैयार करने की दशकों पुरानी योजना का हिस्सा हैं, जो उनके नहीं रहने पर कंपनी की कमान संभालेंगे।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, बर्नार्ड अर्नाल्ट ने पिछले साल के अंत में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी के तौर पर पीछे छोड़ दिया था। इंडेक्स के मुताबिक, 19 अप्रैल को उनकी संपत्ति 208 अरब डॉलर थी।

आपको बता दें, कि बर्नार्ड अर्नाल्ट विशालकाय लक्जरी ब्रांड कंपनी के लगभग आधे हिस्से के मालिक हैं। 1989 में, उन्होंने LVMH में एक नियंत्रित हिस्सेदारी हासिल की थी। कंपनी के ब्रांडों के पोर्टफोलियो में लुई वुइटन, बुलगारी, टिफ़नी, सेपोरा, टीएजी ह्यूअर और डोम पेरिग्नॉन शैम्पेन जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

कंपनी में अहम पदों पर हैं बच्चे

हालांकि, दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने अपने बच्चों को भी कंपनी में अहम पदों पर पहले से ही नियुक्त कर रखा है, लेकिन अब खोज उत्तराधिकारी की चल रही है। उन्होंने अपने सबसे बड़े बेटे डेल्फिन को कंपनी का दूसरा सबसे प्रमुख ब्रांड क्रिश्चियन डायर का चेयरमैन नामित किया था।

डब्ल्यूएसजे के मुताबिक, LVMH और अरनॉल्ट के परिवार की देखरेख करने वाली होल्डिंग फर्म के प्रबंधन की स्थिति उनके भाई डेल्फिन के छोटे भाई एंटोनी को दी गई थी। तीसरे बेटे, फ्रेडरिक अरनॉल्ट TAG ह्यूअर के सीईओ हैं, जबकि चौथे बेटे एलेक्जेंडर अरनॉल्ट टिफ़नी के सीईओ और जीन अरनॉल्ट, जो अरनॉल्ट भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं, वो लुई वुइटन के घड़ी विभाग के मार्केटिंग और डेवलपमेंट अधिकारी हैं।

LVMH कंपनी को जानिए

आपको बता दें, कि लुई विटॉन मोएट हेनेसी, जिसे शॉर्ट फॉर्म में LVMH के नाम से जाता है, वो एक फ्रांसीसी कंपनी है, जो पूरी दुनिया में लग्जरी उत्पाद बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। बर्नार्ड अर्नाल्ट, इसी LVMH कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट ने अपने कैरियर का आगाज बतौर इंजीनियर शुरू किया था और उन्होंने शुरूआती दौर में फेरेट सविनेल कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम किया।

अपने काम की बदौलत बर्नार्ड अर्नाल्ट को इस कंपनी में लगातार प्रमोशन मिलता चला गया और 1978 में वो इस कंपनी के प्रेसिडेंट बन गये। उन्होंने साल 1984 तक इस कंपनी के लिए काम किया और फिर उसके बाद उन्होंने फैशन की दुनिया में अपनी कंपनी की स्थापना की, जो बहुत जल्द पूरी दुनिया में मशहूर हो गई और आज वो पूरी दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+