साल 2100 में कितनी होगी भारत की आबादी, चीन रह जाएगा आधा..चौथे नंबर पर आ जाएगा पाकिस्तान..
Population in 2100: भारत ने इस साल मार्च महीने में चीन को आबादी के मामले में पीछे छोड़ दिया है और इस वक्त दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत बन गया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, कि साल 2100 में दुनिया की आबादी क्या होगी, भारत की आबादी क्या होगी, चीन और पाकिस्तान की जनसंख्या क्या होगी?
World of Statistics ने साल 2100 में दुनिया के साथ साथ बड़े बड़े देशों की आबादी कितनी होगी, इसको लेकर एक संभावित रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में एक अनुमान लगाया गया है, कि अगर मौजूदा रफ्तार से ही आबादी बढ़ती रही, तो साल 2100 तक दुनिया की आबादी कितनी हो जाएगी? इस प्रोजेक्शन में भारत के साथ साथ चीन, पाकिस्तान, अमेरिका और यूरोपीय देशों भी संभावित आबादी को लेकर एक अनुमान लगाया गया है।\

World of Statistics का है अनुमान
World of Statistics की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में भारत की कुल आबादी 1533 मिलियन यानि, 153 करोड़ हो जाएगी। इस वक्त भारत की आबादी करीब 140 करोड़ है, यानि अगले 77 सालों में भारत की आबादी में सिर्फ 13 करोड़ का ही इजाफा होगा। पहले भी आए कई अनुमानों में कहा गया है, कि साल 2100 में दुनिया की आबादी में कोई खास इजाफा नहीं होगा।
इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा हैरान करने वाला आंकड़ा चीन को लेकर है। World of Statistics ने अनुमान लगाया है, कि साल 2100 में चीन की आबादी में आधा रह जाएगी और चीन की आबादी घटकर सिर्फ 77 करोड़ 10 लाख रह जाएगी। चीन की मौजूदा आबादी भारत से सिर्फ 30 लाख कम है। यानि, साल 2100 में चीन की जनसंख्या 140 करोड़ से कम होकर सिर्फ 77 करोड़ के आसपास आ जाएगी।
World of Statistics ने अनुमान लगाया है, कि साल 2100 में जनसंख्या के मामले में तीसरे स्थान पर नाइजीरिया होगा, जिसकी जनसंख्या 54 करोड़ 60 लाख होगी।
जबकि, पाकिस्तान की जनसंख्या बढ़कर 48 करोड़ 70 लाख हो जाएगी। फिलहाल पाकिस्तान की जनसंख्या 23.14 करोड़ है और साल 2100 में पाकिस्तान दुनिया की इकलौता देश होगा, जिसकी जनसंख्या दोगुने से भी ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं, पाकिस्तान के बाद कांगो पांचवें नंबर पर होगा, जिसकी जनसंख्या साल 2100 में 43 करोड़ 10 लाख तक पहुंच सकती है।
किस देश की कितनी होगी जनसंख्या?
भारत → 153 करोड़
चीन → 77 करोड़ 10 लाख
नाइजीरिया → 54 करोड़ 60 लाख
पाकिस्तान → 48 करोड़ 70 लाख
कांगो → 43 करोड़ 10 लाख
अमेरिका → 39 करोड़ 40 लाख
इथियोपिया → 32 करोड़ 30 लाख
इंडोनेशिया → 29 करोड़ 70 लाख
तंजानिया → 24 करोड़ 40 लाख
मिस्र → 20 करोड़ 50 लाख
ब्राजील → 18 करोड़ 50 लाख
फिलीपींस → 18 करोड़
बांग्लादेश → 17 करोड़ 70 लाख
नाइजर → 16 करोड़ 60 लाख
सूडान → 14 करोड़ 20 लाख
अंगोला → 13 करोड़ 30 लाख
युगांडा → 13 करोड़ 20 लाख
मेक्सिको → 11 करोड़ 60 लाख
केन्या → 11 करोड़ 30 लाख
रूस → 11 करोड़ 20 लाख
इराक → 11 करोड़ 10 लाख
अफगानिस्तान → 11 करोड़
मोज़ाम्बिक → 10 करोड़ 60 लाख
वियतनाम → 9 करोड़ 10 लाख
कोटे डी आइवर → 8 करोड़ 80 लाख
कैमरून → 8 करोड़ 70 लाख
माली → 8 करोड़ 70 लाख
मेडागास्कर → 8 करोड़ 30 लाख
तुर्की → 8 करोड़ 20 लाख
ईरान → 7 करोड़ 90 लाख
दक्षिण अफ्रीका → 7 करोड़ 40 लाख
यमन → 7 करोड़ 40 लाख
जापान → 7 करोड़ 40 लाख
वहीं, World of Statistics ने अनुमान लगाया है, कि साल 2100 में दुनिया की कुल आबादी 10 अरब 35 करोड़ के आसपास होगी।












Click it and Unblock the Notifications