World's Most Beautiful Cop: ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत पुलिस अफसर,जिसकी बहादुरी और सुंदरता के दीवाने हैं लोग

World's Most Beautiful Cop कोलंबिया की एक महिला पुलिस अफसर इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला पुलिस अफसर बता रहे हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत पुलिस अफसर का खिताब हासिल कर चुकीं महिला अफसर का नाम डायना रामिरेज है। हाल ही में एक इंटरव्यू में डायना ने कहा कि, भविष्य में भी मॉडलिंग के बजाय पुलिस में रहकर लोगों की सुरक्षा और सेवा करना चाहूंगी।

दुनिया के सबसे खतरनाक शहर में गश्त करती हैं डायना

दुनिया के सबसे खतरनाक शहर में गश्त करती हैं डायना

मेडेलिन शहर की सड़कों पर गश्त करते दिखने वाली पुलिस अफसर डायना रामिरेज की सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है। मेडेलिन को दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों में गिना जाता है। ड्रग्स के चलते बदनाम हुआ यह शहर आए दिन गैंगवार देखता रहता है। पुलिस अधिकारी होने साथ साथ डायना एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं। उनके 4 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

Recommended Video

    कौन है Diana Ramirez, जो World's Most Beautiful Cop से है मशहूर | वनइंडिया हिंदी | *News
    मॉडलिंग के लिए नहीं छोड़ूूूूगी नौकरी

    मॉडलिंग के लिए नहीं छोड़ूूूूगी नौकरी

    न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल में दिए एक इंटरव्यू के चलते डायना सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। डायना ने कहा कि, वह एक मॉडल या सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बनने के लिए अपनी नौकरी नहीं छोड़ेगीं।

    'मैं फिर से पुलिस अधिकारी बनना पसंद करूंगीं'

    'मैं फिर से पुलिस अधिकारी बनना पसंद करूंगीं'

    डायना ने कहा कि, अगर मुझे फिर से करियर चुनने का मौका मिला, तो मैं बिना किसी संकोच के फिर से पुलिस अधिकारी बनना पसंद करुंगी, क्योंकि इस संस्था की बदौलत मैं वह हूं जो मैं हूं।

    "बेस्ट पुलिस या मिलिट्री इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर" के लिए हुईं नॉमिनेट

    रिपोर्ट्स के मुताबिक,डायना रामिरेज को 'इंस्टाफेस्ट अवार्ड्स' में "बेस्ट पुलिस या मिलिट्री इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर" के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह अवॉर्ड पुलिस या सेना के उन अधिकारियों को दिया जाता है जो डिजिटल कंटेंट के माध्यम से लोगों तक पहुंचते हैं। इस नॉमिनेशन को लेकर डायना ने कहा कि, पुलिस विभाग की ओर से नॉमिनेट किया जाना उनके लिए सम्मान की बात है।

    सोशल मीडिया को दिया धन्यवाद

    सोशल मीडिया को दिया धन्यवाद

    डायना रामिरेज ने कहा कि,मैं बहुत खुश हूं क्योंकि सोशल मीडिया हर रोज काम करने वाले और एक बेहतर देश के निर्माण में योगदान देने वालेप्रत्येक व्यक्ति के काम और समर्पण को दिखाता है। सोशल मीडिया ऐसे लोगों का सम्मान करता है।

    अक्सर उनकी तस्वीरें हो जाती हैं वायरल

    अक्सर उनकी तस्वीरें हो जाती हैं वायरल

    सोशल मीडिया पर डायना की फोटो आए दिन वायरल होती रहती हैं। लोग उनकी फोटो पर एक से बढ़कर एक कमेंट करते हैं। वह अपने फैंस के लिए खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। कई फोटोज में वह पुलिस यूनिफॉर्म में भी नजर आ रही हैं।

     कॉम्बैट ऑपरेशन में भी जाती हैं डायना

    कॉम्बैट ऑपरेशन में भी जाती हैं डायना

    कुछ यूजर उनकी खूबसूरती तो कुछ उनकी बहादुरी के दीवाने हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि वह खूबसूरत भी हैं और पैशनेट भी, इससे ज्यादा आपको क्या चाहिए? बता दें कि डायना जहां एक ओर पुलिस अधिकारी के तौर पर अपने साथियों को कॉम्बैट ऑपरेशन पर जाती हैं। तो दूसरी ओर बेहद ही सेक्सी कपड़ों में सुंदर तस्वीरें पोस्ट करती नजर आती है।

    PC: डायना रामिरेज Instagram

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+