अक्टूबर से शुरू होगी दुनिया की सबसे लंबी उड़ान भरने वाली फ्लाइट, जानिए कहां मिलेगी सुविधा

नई दिल्लीः सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड इस साल अक्टूबर के महीने तक दुनिया की सबसे लंबी दूरी की चलने वाली फ्लाइट लॉन्च करने जा रही है। ये फ्लाइट 19 घंटे (18 घंटे और 45 मिनट) का नॉन स्टॉप सफर तय करके सिंगापुर से न्यू जर्सी तक जाएगी। बता दें, अभी दुनिया की सबसे लंबी वाणिज्यिक फ्लाइट में कतर एयरवेज की फ्लाइट है, जो दोहा से ऑकलैंड जाती है।

15,329 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी फ्लाइट

15,329 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी फ्लाइट

161 सीटों वाली नॉन स्टॉप फ्लाइट 15,329 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। इस फ्लाइट का नाम A350-900ULR होगा। इसमें बिजनेस क्लास के साथ-साथ प्रीमियम इकॉनमी सीटों की भी सुविधा दी जाएगी।

18 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा

18 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा

एसआईए के सीईओ गोह चून फोंग ने कहा कि "हम नई तकनीक, अल्ट्रालॉन्ग-रेंज एयरबस ए 350 -900ULR का उपयोग करके इस तरह की गैर-स्टॉप उड़ानों को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं और इससे काफी खुश हैं।" सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड की सेवा 18 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी विमान

सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी विमान

एसआईए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, A350-900ULR के लिए टिकट गुरुवार से बिकने शुरू होंगे। टिकटों की बिक्री अगल-अलग बुकिंग चैनलों से की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में A350-900ULR की उड़ान को सिंगापुर से सोमवार, गुरुवार और शनिवार को ही भरी जाएगी। अगर ज्यादा यात्री होते हैं तो इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+